बॉयफ्रेंड की डिमांड पर एक मां ने अपनी ही 2 बेटियों का अश्लील वीडियो बनाया। अमेरिका के फ्लोरिडा का यह मामला अपने आप में काफी चौंकाने वाला है। 33 साल की रोज बेथ लिज्की और उसके 38 साल के उसके बॉयफ्रेंड रॉबर्टो ओक्यूएंडो दोनों को चाइल्ड पोर्नोग्राफी के विभिन्न मामलों में दोषी पाया गया है। इनके पास से 100 लड़कियों की गंदी तस्वीरें और वीडियो भी बरामद किये गये हैं।

इस मामले में फ्लोरिडा की एक अदालत ने रॉबर्टो ओक्यूएंडो को बीते सोमवार को 50 साल की सजा सुनाई थी। अब उसकी गर्लफ्रेंड को भी इस मामले में दोषी पाया गया है। बता दें कि साल 2016 में सितंबर के महीने में एफबीआई ने रॉबर्टो ओक्यूएंडो को सबसे पहले पकड़ा था। दरअसल जांच टीम को रॉबर्टो ओक्यूएंडो के गलत कामों में शामिल होने की सूचना मिली थी।

उस वक्त रॉबर्टो ओक्यूएंडो वर्जीनिया में रहता था उसने पुलिस को बताया था कि उसने दो लड़कियों की गंदी तस्वीर इसलिए ली थी क्योंकि उसे इसमे मजा आता था। इसके बाद जांच टीम ने ओक्यूएंडो के पास से कई सारे कम्प्यूटर और सेलफोन बरामद किये। एक सेलफोन में ओक्यूएंडो और उसकी गर्लफ्रेंड लिज्की के साथ हुई बातचीत के कुछ अंश मिले थे।

इस बातचीत में दोनों दोनों लड़कियों की गंदी तस्वीरों के बारे में कुछ कहा जा रहा था। हालांकि यह पूरी बातचीत डिलीट की जा चुकी थी। जांच कर्ताओं ने पाया कि लिज्की ने अक्टूबर 2014 और सितंबर 2016 में अपनी दोनों बेटियों के गंदी वीडियो बनाए थे। वीडियो बनाते वक्त वो अपने बॉयफ्रेंड से ऑनलाइन चैट भी कर रही थी ताकि वो उसकी दोनों बेटियों को नग्न अवस्था में देख सके।

https://www.youtube.com/watch?v=FQz9xeYpJmo

कुछ ऐसी तस्वीरें भी जांचकर्ताओं को बाद में मिलीं जिनमे लिज्की बच्चों को शारीरीक संबंध बनाने के तरीकों के बारे में बता रही थी। पूछताछ के दौरान लिज्की ने कबूल किया था कि उसने अपनी दोनों बेटियों की करीब 100 नग्न तस्वीरें ली थी ताकि वो उसे अपने बॉयफ्रेंड को दिखा सके। लिज्की के सेलफोन से भी जांच टीम को पोर्नोग्राफी के सबूत मिले थे। लिज्की पर दोष साबित हो चुका है और उसे 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी। (CRIME NEWS)