हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में एक 10 साल की बेटी को अपनी मां की गलतियों की सजा भुगतनी पड़ी। मां का प्रेमी उसके साथ हैवानियत कर रहा था। इस बात की जानकारी उसकी मां को भी थी मगर वह मामले को छिपाने की कोशिश कर रही थी। आरोपी ने मासूम के साथ कई बार गंदा काम किया मगर मां सब जानते हुए खामोश थी। उसने अपने प्रेमी को कुछ नहीं बोला। जिसके बाद आरोपी के हौसले औऱ बुलंद होते गए। मां की वजह से पीड़ित बच्ची दर्द झेलने को मजबूर थी। फिलहाल इस मामले में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पति से एक महीने पहले हुआ था झगड़ा
असल में महिला का अपने पति के साथ एक महीने पहले विवाद हो गया था। वह मजदूरी करता है। झगड़े के बाद महिला अपने पति से अलग हो गई थी और प्रेमी के साथ किराए के घर में रह रही थी। महिला के साथ उसके तीनों बच्चे भी रह रहे थे। 10 साल की बेटी भी उसके साथ ही रहती थी। महिला का प्रेमी पेशे से ट्रक ड्राइवर है। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की का पिता उससे मिलने पहुंचा। वह अपनी बेटी को अपने साथ लेकर आया। जहां पड़ोस की एक महिला से उसकी बेटी ने सारी बातें बताईं। पिता को जब बेटी के साथ हो रहे घिनौने काम के बारे में जानकारी लगी तो वह अपनी पत्नी के पास पहुंचा। उसकी पत्नी उससे लड़ने लगी और इस मामले में खामोश रहने की हिदायत दी। पिता चुप नहीं रहा और कनखल थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को जो कुछ भी बताया उससे सभी हैरान रह गए।
पिता ने बताई पूरी कहानी
लड़की के पिता ने कहा कि उसकी पत्नी का मदन शर्मा से एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर चल रहा है। वह खेड़ी मुबारकपुर लक्सर का रहने वाला है। मदन ने उसकी बेटी को हवस का शिकार बनाया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने गई तो वह फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश की और फिर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लड़की की मां को भी गिरफ्तार कर लिया है।
बेटी ने कहा- मां सब जानती थी
इस मामले में बेटी का कहना है कि उसकी मां के प्रेमी ने उसके साथ दो बार गंदा काम किया मगर उसकी मां ने इस मामले में कुछ नहीं किया। उसने इस घटना को छिपाने की कोशिश की। उसके पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि 53 साल के मदन शर्मा और 32 साल की महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमने हमने आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।