यह महिला अपने पार्टनर के अफेयर की बात सुनकर काफी दुखी थी। गुस्से में आकर इसने अपने 11 महीने के बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान जहर देकर मार डाला। इस महिला पर अपने कुल 4 बच्चों की हत्या करने का आरोप लगा है। अदालत ने अब इस महिला को दोषी करार दे दिया है। दरअसल कुछ महीने पहले अदालत में सुनवाई के दौरान वकील ने जज साहब से कहा था कि जिन परिस्थितियों में महिला ने यह हत्याएं कि उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि महिला को दीमागी इलाज की जरुरत है।
अदालत ने उस वक्त यह दलील मान ली थी और महिला को मानसिक इलाज के लिए भेजा। कुछ हफ्ते पहले Middelburg High Court को महिला की चिकित्सीय रिपोर्ट सौंपी गई और अदालत को बताया गया कि अब महिला ट्रायल के लिए अदालत में उपस्थित होने के लिए पूरी तरह फिट है।
यह मामला साउथ अफ्रीका के Mpumalanga का है। 4 बच्चों की हत्या करने वाली इस मां का नाम Zinhle Maditla है। अब हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान जज ने माडिट्ला को 4 हत्याओं का दोषी पाया। अदालत में महिला ने बताया कि जब उसे पता चला कि उसका पार्टनर किसी अन्य महिला के साथ रिलेशनशीप में है तो उसे गहरा आघात पहुंचा था।
इसके बाद उसने अपने चारों बच्चों की हत्या करने की योजना बनाई। महिला ने घर के पास चूहों को मारने वाला जहर बेचने आए एक वेंडर से जहर खरीदी। उसने इस जहर को आचार और रोटी में मिलाकर अपने तीनों बच्चों को खिला दिया। इसके बाद उसने अपने नवजात बच्चे को मारने के लिए अपनी ब्रेस्ट में जहर लगाकर बच्चे को दूध पिलाया। महिला ने बताया कि वो खुद को मारना चाहती थी।
न्यूज वेबसाइट Independent Online (IOL) के मुताबिक साल 2018 में अपने चार बच्चों की हत्या के बाद यह महिला खुद ही 30 दिसंबर को वोसमैन पुलिस स्टेशन पहुंची थी। महिला की बात सुनकर पुलिस Zinhle Maditla के घर पहुंची थी। जिन बच्चों की हत्याएं की गई थी उनमें 4 और 8 साल की दो बच्चियां और 7 साल का एक बच्चा तथा 11 महीने का एक दुधमुंहा भी शामिल था।
यह सभी महिला के किराये के मकान में मृत अवस्था में मिले थे। सभी चारों बच्चों को कंबल से लपेटा गया था और किसी के भी शरीर पर चोट या जख्म के निशान नहीं थे जिससे की यह पता चल सके की इनकी मौत आखिर हुई कैसे..?
Maditla ने पिछले साल 27 दिसंबर को पुलिस के सामने कबूल किया था कि उसका अपने पूर्व बॉयफ्रेंड के साथ झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसने इन चारों बच्चों को मारने का प्लान बनाया था। Zinhle Maditla ने बताया था कि उसने अपने तीन बच्चों को खाने में जहर दे दिया और फिर उन्हें एक कमरे में सुला दिया। इसके बाद उसने ब्रेस्ट पर जहर लगाकर 1 1 महीने केे बच्चे को फीडिंग करा उसे भी मार डाला।
https://www.youtube.com/watch?v=Cqc2dm98vKk
सभी बच्चों को एक कंबल से ढ़क कर महिला भी उसी कमरे में सो गई। महिला ने खुलासा किया कि बच्चों को मारने के बाद वो शराब पीने के लिए बाहर भी गई थी। इस बेरहम मां ने अदालत में दया के लिए गुहार भी लगाई थी। महिला ने कहा था कि उसने जो कुछ भी किया उसका बचाव नहीं किया है इसलिए उसने उसे रहम मिलनी चाहिए। (और…CRIME NEWS)
