उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बंदरों के आतंक ने लोगों को परेशान कर रखा है। अब कोर्ट में एक बंदर की हरकतों की वजह से जमकर हंगामा हो गया। दरअसल बीते मंगलवार (01-09-2019) को सहसवान कोतवाली क्षेत्र में स्थित कोर्ट परिसर में घुस गया। उस वक्त कोर्ट में मौजूद एक वकील अंतर सिंह कोर्ट परिसर में अपने पैसे गिन रहे थे। तब ही बंदर उनके 57,000 रुपए उनके हाथ से छिन कर भागने लगा। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि हजारों रुपए लेकर यह बंदर परिसर में स्थित एक पेड़ पर चढ़ गया। बंदर की इस हरकत के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बंदर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो फुर्ती के साथ पेड़ पर चढ़ चुका था। थोड़ी ही देर बाद बंदर कीमती नोटों को दांत से चबा कर उड़ाने लगा। इस दौरान पैसे लूटने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। (वीडियो अंत में देख सकते हैंं)
बंदर नोटों को हवा में उड़ा रहा था और लोग इन पैसों को लूट रहे थे। काफी देर तक यह हंगामा कोर्ट परिसर में चलता रहा और लोग पैसे लूटते रहे। बाद में यह बंदर करीब 6500 रुपए लेकर वहां से भाग गया। इधर अनंत सिंह के साथी वकीलों ने कोर्ट परिसर का गेट बंद कर दिया और पैसा लूटने वाले लोगों से पैसे ले लिए।
करीब 51,000 रुपए वकीलों ने इन लोगों से लिए। अंतर सिंह ने बताया कि उन्हें इन पैसों को बैंक में जमा करना था। कोर्ट परिसर में वो नोटों की गड्डियों को गिन रहे थे तब ही यह शराररती बंदर उनके पैसे लेकर भाग गया और पेड़ पर चढ़ गया। जब आसमान से अचानक नोटों की बरसात होने लगी तो लोग यह देखकर हैरान रह गए।
https://youtu.be/_6RyjEQsQQY
इस दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल से तैयार कर लिया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि इस जिले में बंदरों का खौफ है और लोगों ने कई बार इसकी शिकायत भी संबंधित अधिकारियों से की है। (और…CRIME NEWS)
