अचानक हुई इस मॉडल की मौत ने सभी को हैरान कर दिया था। इस मॉडल के सिर, गर्दन, सीने और हाथ पर गोली मारी गई थी। कहा जाता है कि इस मॉडल को कुल 18 गोलियां मारी गई थीं। हम बात कर रहे हैं वेस्टन Pennsylvania में सड़क किनारे मृत मिलीं पूर्व मॉडल रिबिका लैंड्रिथ की। फरवरी के महीने में एक दिन एक वर्कर की नजर एक महिला के शव पर पड़ी जो सड़क किनारे पड़ी हुई थी। यह शव 47 साल की रिबिका लैंड्रिथ की थी लेकिन वो वर्कर उन्हें पहचान नहीं पाया था।

पुलिस जब वहां पहुंची तब उसने डेड बॉडी की पहचान शुरू की। वहां कोई पहचान पत्र नहीं था लिहाजा पुलिस को डेड बॉडी को पहचानने में थोड़ी दिक्कत हुई। इसके बाद फिंगरप्रिंट के जरिए रिबिका लैंड्रिथ की पहचान की गई थी। उनके पास से कुछ कागज भी मिले थे। जिन्हें देखने से ऐसा लग रहा था कि वो इंडियाना और विस्कॉनसिन से यात्रा कर लौटी हैं।

पूर्व मॉडल का शव मिलने के कुछ ही दिनों बाद पुलिस ने उनकी हत्या के शक में एक युवक को गिरफ्तार किया था। दरअसल रिबिका लैंड्रिथ की जेब से एक नोट मिला था जिसपर Tracy Rollins का नाम लिखा था। इसके बाद पुलिस ने ट्रेसी रॉलिन्स को आपराधिक घटना को अंजाम देने और डेड बॉडी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

28 साल के रॉलिन्स के बारे में बताया गया था कि वो एक ट्रक ड्राइवर था। सर्विलांस वीडियो और फोन डेटा के आधार पर पुलिस ने रॉलिन्स को पकड़ा था। पुलिस ने जांच-पड़ताल के दौरान रॉलिन्स के ट्रक पर लगे खून के धब्बों को भी खोजा था और यह बात भी सामने आई थी कि खून के धब्बों को साफ करने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल किया गया था।

इतना ही नहीं रिबिका लैंड्रिथ की लाश के साथ गंदी हरकत भी करने की बात सामने आई थी। पुलिस के मुताबिक, रेबेको को 18 गोलियां मारी गई थी। पुलिस को आशंका थी कि रिबिका लैंड्रिथ की लाश को सड़क पर फेंकने से पहले अपराधी ने उनकी लाश के साथ छेड़छाड़ भी की थी। बता दें कि रिबिका लैंड्रिथ साल 2014 में Miss Manhattan contest की फाइनलिस्ट थीं।