जयपुर में एक नाबालिग लड़के को नंगा कर पीटा गया और फिर इसी हालत में उसे सड़कों पर बेधड़क घुमाया भी गया। लड़के के साथ किये गये इस घिनौने कृत्य का VIDEO सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ है। वीडियो को देख हैरान हैं। लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। इस वीडियो में क्या कुछ नजर आ रहा है? इसपर हम आगे चर्चा करेंगे। सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि आखिर एक नाबालिग के साथ ऐसा क्रूर व्यवहार क्यों किया गया?
लड़की के साथ बनाया Tiktok Video: जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस लड़के ने एक लड़की के साथ Tiktok Video बनाया था। इस वीडियो को कई लोगों ने देखा था। लेकिन जब इस वीडियो पर लड़की के भाई की नजर पड़ी तो वो आगबबूला हो गया। लड़की के भाई ने इसके बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़के को सबस सिखाने की योजना बनाई।
नंगा कर घुमाया, बेल्ट से पीटा: बताया जा रहा है कि लड़की के भाई ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर पहले नाबालिग लड़के को नंगा किया और फिर बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इतना करने के बाद भी यह लड़के शांत नहीं हुए। इन सभी ने लड़के को इसी हालत में सड़कों पर घुमाया।
शर्मसार कर देने वाली इस कृत्य का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि नाबालिग लड़का इन सभी से रहम की भीख मांग रहा है। लेकिन चारों लड़के उसे गालियां दे रहे हैं और उसे सबक सिखाने की बात कह रहे हैं।
थाने में केस दर्ज: अब इस मामले में पीड़ित लड़के के परिवार वालों ने बीते शनिवार को पुलिस थाने में आरोपी लड़की के भाई और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। लेकिन पीड़ित लड़के के परिवार द्वारा केस दर्ज कराए जाने के बाद लड़की के परिवार वालों ने भी नाबालिग लड़के पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करा दिया है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोनों ही पक्षों द्वारा इस मामले में केस दर्ज कराया गया है। मामले की गहरी छानबीन की जा रही है और सबूतों के आधार पर कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

