यह मुस्लिम नाबालिग लड़की बिना हिजाब पहने सड़क पर घूम रही थी। पुलिस वाले ने इस लड़की को पकड़ा और घसीट कर जमीन पर पटक दिया। पुलिस वाले की इस हरकत का VIDEO सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। लड़की के साथ हिंसा कर रहे पुलिस वाले को कई लोगों ने देखा है। जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि यह पुलिसवाला पहले लड़की को धक्का देता है और फिर उसे घसीट कर जमीन पर पटक देता है।
इस दौरान यह पुलिस वाला भी जमीन पर गिर जाता है लेकिन वो तुरंत उठ कर खड़ा हो जाता है। वीडियो में एक लड़का भी नजर आ रहा है जिसे देखकर ऐसा अंदाजा लग रहा है कि शायद वो इस लड़की के साथ था। वो लड़की को बचाने का प्रयास करता है लेकिन नाकाम रहता है। (VIDEO आप नीचे देख सकते हैं।)
जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की बिना हिजाब पहने सड़के पर घूम रही थी। उसी वक्त एक पुलिस वाले की नजर उसपर पड़ी और उसने उसे रूकने के लिए कहा। लेकिन लड़की ने पुलिस वाले की बात पर ध्यान नहीं दिया। लड़की को बिना हिजाब में देख झल्लाए पुलिस वाले ने अचानक उसपर हमला बोल दिया और उसे जमीन पर पटक दिया।
सार्वजनिक स्थान पर हुई यह घटना इरान की है। जानकारी के मुताबिक यह लड़की तेहरान (Tehran) से महज 30 मिनट की दूरी पर स्थित Shahr-e-Rey में सिर को बिना हिजाब से ढके घूम रही थी और तब ही वहां सड़क किनारे मौजूद एक पुलिस वाले ने उसे रोका। पुलिस वाला यह चाहता था कि यह लड़की तब तक वहां रूके जब तक कि एक महिला पुलिस अधिकारी वहां ना आ जाए। लेकिन लड़की ने पुलिसवाले की बातों पर ध्यान नहीं दिया और वहां से जाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस वाले ने उसे घसीट कर जमीन पर पटक दिया।
देखें वीडियो:
https://www.youtube.com/watch?v=ep1Hifq4BrU
वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि पुलिस वाले ने लड़की की गालों पर जोरदार मुक्का भी जड़ दिया। लड़की पर हमले के इस वीडियो के Iranian journalist, Masih Alinejad ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है। वीडियो में नजर आ रहा है कि उस वक्त सड़क पर मौजूद कुछ अन्य लोग पुलिस वाले को रोकने की कोशिश भी करते हैं लेकिन यह पुलिस वाला नहीं रुकता है।
आपको बता दें कि इरान में बिना हिजाब पहनी महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। इसी साल फरवरी के महीने में बिना हिजाब सड़क पर चल रही एक महिला के चेहरे पर कुछ लोगों ने आंसू गैस का स्प्रे कर दिया था। इरान में शरिया कानून (Shariah law) का सख्ती से पालन करने का नियम है। (और…CRIME NEWS)

