चंद रुपयों की खातिर एक नाबालिग बच्ची की मां ने उसे बेच दिया। बिक जाने के बाद उसके साथ रेप किया गया और फिर एक दिन तो उसके भाई ने भी उसकी अस्मत लूट ली। पीड़ित लड़की ने अपने साथ हुई ज्यादती की जो खौफनाक कहानी बयां की है उसे सुनकर आप दहल उठेंगे।
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता की मां, भाई और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बीते रविवार (18 अगस्त, 2019) को इन सभी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की की मां ने साल 2018 के अप्रैल महीने में जबरदस्ती उसकी शादी करा दी।
पुलिस के मुताबिक उसका पति यौन संबंध बनाने के लिए नाबालिग की पिटाई करता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर यह लड़की अपने मां के घर लौट गई। इसके कुछ महीनों बाद उसकी मां उसे एक शख्स के पास ले गई जिसने उसे जबरदस्ती देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया।
लड़की ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक पैसों के लिए उसे मां ने पहले बेच दिया। इसके बाद उसे 60 साल के एक बुजुर्ग के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। लड़की ने आरोप लगाया कि जब उसने अपनी भाई से मदद के लिए गुहार लगाई तब उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
थक हार कर अब बच्ची इंसाफ के लिए कानून के शरण में पहुंची है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत रेप और अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
[bc_video video_id=”5812626422001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
पुलिस का कहना है कि नाबालिग लड़की के साथ ज्यादती को लेकर मामले की तफ्तीश की जा रही है। आरोपियों को अभी पकड़ लिया गया है और उनपर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। (और…CRIME NEWS)
