अपने बॉयफ्रेंड को पाने के लिए इस नाबालिग लड़की अपने पूरे परिवार को जहर दे दिया। इस काम को अंजाम देने के बाद लड़की अपने बॉयफ्रेड के साथ फरार भी हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी है और यहां इलाके के लोग स्तब्ध हैं। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का है।
हैरानी की बात यह भी है कि इस लड़की के परिवार ने कुछ समय पहले इस लड़के पर नाबालिग के साथ रेप करने का आरोप भी लगाया था। इस मामले में लड़के को जेल की सजा भी हुई थी। लड़के के जमानत पर बाहर आने के बाद लड़की उस लड़के के साथ ही फरार हो गई।
जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार (10-09-2019) को इस लड़की के घर में घटना के तीन 7 लोग मौजूद थे। इनमें नाबालिग की मां, 2 बहनें, 2 भाई, भाभी और भतीजा। इस लड़की ने मंगलवार की रात इन सभी को अपने हाथों से खाना परोसा। खाना खाने के बाद यह सभी लोग एक के बाद एक बेहोश हो गए। घर के सातों सदस्यों के बेहोश होते ही इस लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को बुलाया और उसके साथ घर से भाग गई।
गनीमत यह रही कि खाना खाने के बाद घर के सभी सदस्य सिर्फ बेहोश हुए थे। इलाज के दौरान सभी की जान बच गई और खाने में जहर मिले होने का खुलासा हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक खाने में जहर की मात्रा कम थी इसलिए सभी की जान बच गई। पुलिस ने इलाज के बाद घर के 5 सदस्यों को छुट्टी दे दी जबकि एक महिला और उसके बच्चे का इलाज जारी है।
पुलिस ने इस मामले में लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी लड़के का नाम अरविंद कुमार बताया जा रहा है। पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि अरविंद कुमार पर इसी लड़की के साथ रेप करने का आरोपी है और इस मामले में वो हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था।
https://www.youtube.com/watch?v=alVpwt5wmEY&t=2s
दरअसल दोनों के अफेयर को लेकर परिवार वालों को आपत्ति थी जिसकी वजह से लड़की के घरवालों ने लड़के पर केस दर्ज कराया था। अब इस नाबालिग लड़की के फरार होने के बाद पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस ने अरविंद पर आपराधिक साजिश और हत्या की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया है और कानूनी कार्रवाई में लगी हुई है। (और…CRIME NEWS)

