उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक दलित लड़की से गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 16 साल की इस नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने का आरोप 3 बदमाशों पर लगा है। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को बताया कि लड़की जब यहां स्थित एक ईंट-भट्ठे की तरफ जा रही थी तब ही उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया।
जानकारी के मुताबिक बीते पीड़िता के परिजन इस ईंट-भट्ठे में काम करते हैं। बीते मंगलवार को नाबालिग लड़की अपने परिजनों के लिए दोपहर का खाना लेकर जा रही थी तब ही उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
यहां पुलिस ने बताया है कि पीड़ित लड़की के भाई ने इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों में से एक शख्स की पहचान कर ली गई है। इसकी उम्र 23 साल बताई जा रही है। हालांकि अभी सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी है।
इससे पहले साल 2019 में भी शामली जिले में 30 साल की एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला उजागर हुआ था। बताया गया था कि शौच के लिए गई महिला के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की गई थी। इस मामले में भी 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
साल 2018 में भी शामली जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां पर 17 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और फिर उसकी हत्या करने का आरोप 3 लोगों पर लगा था। पुलिस ने उस वक्त बताया था कि लड़की के परिवार के एक सदस्य के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
पीड़िता शव उसके घर में ही मिला था। बताया गया था कि जब लड़की के परिजन घर पर मौजूद नहीं थे तब उसके साथ ऐसी घिनौनी हरकत की गई थी।

