इस नाबालिग को मोबाइल पर गंदी फिल्में देखने की लत लग गई थी। एक दिन इस लड़के ने 60 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप कर डाला लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती है। रेप के बाद इस लड़के ने सबूत मिटाने के लिए महिला का सिर तक कूचल दिया। यह मामला राजस्थान का है। श्रीगंगानगर जिले में हुई इस घटना के बाद यहां लोग स्तब्ध हैं।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला हर रोज सुबह टहलने के लिए घर से कुछ ही दूरी पर बने पार्क में जाया करती थी। इसी पार्क में बैठकर यह लड़का अक्सर अपने मोबाइल में गंदी फिल्में देखा करता था। 17 सितंबर, 2019 को 60 साल की इस बुजुर्ग की नींद रात 2 बजे ही खुल गई।
उन्हें लगा कि सुबह के 4 बज चुके हैं और वो हर दिन की तरह इस दिन भी टहलने के लिए घर से निकल गईं। पता चला है कि महिला पहले से ही एक बीमारी से ग्रसित थीं। इस बीमारी की वजह से वो कोई भी चीज भूल जाती थी। उस रात भी वो समय का अंदाजा नहीं लगा सकीं और 2 बजे रात को ही टहलने के लिए घर से निकल गईं।
उस पार्क में यह लड़का पहले से ही घात लगाए बैठा था। दरअसल उसने सोचा था कि वो अहले सुबह इस घटना को अंजाम देगा लेकिन महिला देर रात ही पार्क में टहलने के लिए पहुंच गईं। बुजुर्ग महिला को अकेला देख 17 साल के इस लड़के ने उन्हें दबोच लिया और फिर उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
रेप के बाद इस लड़के ने हत्या और सबूत मिटाने के इरादे से महिला का सिर कूचल दिया ताकि कोई उनकी पहचान ना कर सके। इस वारदात को अंजाम देने के बाद यह लड़का मौके से फरार हो गया।
अहले सुबह पार्क में सैर करने आए लोगों की नजर जब महिला पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की जांच की तो पता चला कि वो अभी जिंदा हैं। आनन-फानन में पुलिस उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची। पुलिस वालों ने महिला के रिश्तेदारों से भी संपर्क किया।
अब पुलिस के पास चुनौती थी इस मामले की तहे उघाड़ने की लिहाजा पुलिस ने इसके लिए एक टीम का गठन कर दिया। घटना के करीब 30 घंटे बाद पुलिस ने 17 साल के एक नाबालिग को पकड़ा और उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। (और…CRIME NEWS)

