एक मंत्री के सहयोगी पर आरोप है कि उसने संसद के अंदर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस लड़की ने आरोप लगाया है कि मंत्री के सहयोगी ने अलग-अलग मौकों पर चार बार उसके साथ रेप किया है। इस मामले की सुनवाई करते हुए बीते दिनों अदालत ने नाराज होते हुए कहा कि ‘अब कम से काम आप यह कह सकते हैं कि आपने अब संसद में शारीरीक संबंध बनाया है।’ दरअसल इस मामले में 27 साल के एक शख्स Callum Warren पर आरोप है कि उसने 17 साल की इस लड़की का उस वक्त यौन शोषण किया जब वो टोरे के एक सांसद के लिए संसदीय सहायक के तौर पर काम कर रही थी।
बताया जा रहा है कि रिसर्चर Callum Warren टोरे के सांसद (जो मंत्री भी हैं) Chris Skidmore के लिए काम करता था और उसने चार अलग-अलग मौकों पर लड़की का यौन शोषण किया। Callum Warren मंत्री के लिए रिसर्चर के तौर पर काम करता था। Southwark Crown Court को बताया गया कि ‘जब एक रात शराब पीने के बाद लड़की की आंखें खुली तो वो House of Commons के सोफे पर थी और आरोपी उसके पास ही सोया था और उसने उससे कहा कि अब तुम दावा कर सकती हो कि तुमने संसद में सेक्स किया है।’
पीड़ित लड़की का दावा है कि Callum Warren ने इसलिए उसे अपना निशाना बनाया क्योंकि वो पहली लड़की थी जिसने उसे अपने आगे झुकने पर मजबूर कर दिया था। अदालत को बताया गया कि साल 2016 में क्रिसमस से ठीक एक रात पहले लड़की ने संसद के स्टाफ के साथ शराब पी थी और जब उसकी नींद खुली तब वो Mr Skidmore के दफ्तर में थी। बता दें कि Mr Skidmore अभी universities minister हैं। इसके बाद संसद में आरोपी ने उसके साथ रेप किया था।
बताया जा रहा है कि लड़की की राजनीति में दिलचस्पी थी। यहां तक कि वो स्थानीय Conservative Party के साथ एक केस पर काम करने में शामिल भी थी। उसने योजना बनाई थी कि वो यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में जाएगी और फिर Westminster संसदीय सहायक के तौर पर काम भी करती रहेगी। ज्यूरी को बताया कि वारेन ने नाबालिग लड़की के साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया।
वो इस लड़की के बॉस के ऑफिस तक उसका पीछा करता था और अलग-अलग मौकों पर उसके साथ रेप किया करता था। आखिरकार आहत होकर लड़की ने अपनी मां को यह सारी दास्तान सुनाई जिसके बाद उसकी मां ने अपनी बेटी का साथ दिया। कोर्ट में लड़की की बयान का वो बयान भी सुनाया गया जिसे पुलिस ने रिकॉर्ड किया था।
इस महिला ने कहा कि Callum Warren उनके पास आए वो चाहते थे मामले को खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि नहीं अब ऐसा नहीं होगा हम सब साथ में काम करेंगे…तुम पहली ऐसी लड़की को जिसने मुझे झुका दिया है…इससे पहले ऐसा किसी ने नहीं किया।
बहरहाल आपको बता दें कि Callum Warren ने इस मामले में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार कर दिया है। Callum Warren अब Chris Skidmore के लिए भी काम नहीं कर रहे हैं। (और…CRIME NEWS)
