इस शख्स ने महिला को टॉर्चर करने की इंतिहा कर दी। 24 साल की पीड़ित महिला ने जांच कर्ताओं को बताया है कि उसने 3 हफ्ते तक उन्हें घर में कैद रखा। उनके साथ दुष्कर्म किया और बेरहमी से उनकी पिटाई की। महिला ने पुलिस को बताया कि बेरहमी से की गई पिटाई की वजह से वो मौत के मुंह में पहुंच गई थी। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने 45 साल के Trevor Double को वेस्ट मिशिगन से गिरफ्तार कर लिया है। युवक को उसके घर से पकड़ने के बाद उसे जेल में डाल दिया गया है।
युवक पर फिलहाल सेक्शुअली असॉल्ट करने के 2 चार्ज लगाया गया है। Van Buren County के Deputy Sgt, ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महिला भाग्यशाली हैं कि वो जिंदा हैं। बताया जाता है कि Trevor Double से महिला की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद इस युवक ने महिला को एक घर में बंधक बना लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि वो करीब एक महीने से अपने घर नहीं गईं और यह बेहद ही भयानक है।
Van Buren County Sheriff’s Office की तरफ से कागजातों के हवाले से बताया गया है कि Trevor Double ने महिला को कई बार धमकियां दी, उनके साथ बलात्कार किया और उनकी बुरी तरह से पिटाई की थी। महिला के शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि डेटिंग ऐप ‘MeetMe’ के जरिए वो Trevor Double के संपर्क में आई थीं। कई हफ्तों तक बातचीत करने के बाद एक दिन Trevor Double उनके घर आया था। दूसरी बार डेट पर जाते वक्त उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ क्या होने वाला है।
पुलिस के मुताबिक Trevor Double ने महिला पर उसे धोखा देने का आरोप लगाते हुए उन्हें बुरी तरह से प्रताड़ित किया था। Trevor Double महिला को धमकी देता था कि वो उनके बेटे की हत्या कर देगा। Trevor Double ने लोहे के रॉड से महिला की पिटाई की थी। महिला के मुताबिक वो बाल पकड़कर महिला की पिटाई करता था। उसने कई बार हाथ या मोबाइल से महिला की बेरहमी से पिटाई की थी। उनका शरीर पूरी तरह से लहुलूहान था। एक दिन पिटाई करने के दौरान गंभीर रूप से चोट लगने के बाद 7 मई को वो महिला को लेकर Bronson Lake View Hospital में उनका इलाज कराने पहुंचा था।
यहां महिला ने चिकित्सकों को बताया था कि उनकी जिंदगी खतरे में है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिसिया जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि Trevor Double पर पहले से ही कार चोरी और एक घर में जबरन घुसने का आरोप है। फिलहाल अब पुलिस Trevor Double पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।