UP Mathura News: मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में पाडल गांव के शेषनाग मंदिर से अष्टधातु को दो प्रतिमाओं सहित कुल सात मूर्तियां बीती रात (25 सितंबर) चोरी कर ली गयीं। चोरी के विरोध में गांव की महिलाओं ने मंदिर के सामने भजन-कीर्तन शुरु कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोवर्धन र्सिकल के पुलिस उपाधीक्षक वरुण कुमार सिंह ने बताया कि पाडल गांव गोवर्धन से छाता जाने वाली सड़क पर स्थित है। वहीं एक मंदिर में से कुल सात मूर्तियां चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई गई है। उनमें से दो मूर्तियां अष्टधातु से निर्मित बताई जा रही हैं।
गांव वाले इस घटना को लेकर आक्रोश में है: उन्होंने बताया कि इस संबंध में मैंने स्वयं गांव का मुआयना कर स्थिति की जानकारी ली है तथा गांव वालों को जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है। गांव वालों का कहना है कि पुजारी मंगलदास ने बुधवार की रात रोजाना की तरह ठाकुर जी को शयन कराया था लेकिन सुबह मूर्तियां गायब थीं। इस घटना को लेकर खासा आक्रोश है।
पुलिस प्रतिमाओं का पता लगाने असमर्थ रही है: हालांकि मथुरा शहर भक्ति की नगरी मानी जाती है। यहां कृष्ण भगवान का जन्म हुआ था। इस शहर में हर गली में एक मंदिर पाया जाता है। ऐसे पारम्परिक शहर मंदिर से मूर्ति का चोरी हो जाना लोगों को परेशान कर रहा है। अष्टधातु की प्रतिमाए काफी महंगी आती है। पुलिस रिपोर्टस के मुताबिक यहां सात प्रतिमाए चोरी हुई है लेकिन पुलिस अभी तक आरोपीयों का पता नहीं लगा पायी है। आपराधियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी गांव वालों को उग्र बना रहा है।

