इस शख्स ने गुस्से में आकर पहले एक लड़की को Oven में डाल दिया था। अब एक बार इस बदमाश ने एक लड़के के ऊपर गर्म पानी डाल कर उसे जला दिया है। फ्लोरिडा के रहने वाले 47 साल का टेरी मे इस घटना को अंजाम देने के बाद से फरार हो गया है। टेरी मे की तलाश में पुलिस अब यहां खाक छान रही है। आरोप है कि इस बार टेरी मे ने 3 साल के मासूम बच्चे पर एक बर्तन में रखा गर्म पानी उड़ेल दिया है। बच्चे का दावा है कि गलती से उसने फर्श पर पेशाब कर दिया था। इस बात से नाराज होकर टेरी ने उसके साथ यह बर्बरता की है।

Volusia County Sheriff नेट्वीट करते हुए इस मामले में जानकारी दी कि ‘टेरी मे के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया गया है। इस घटना में बच्चा बुरी तरह झुलस गया है। बच्चे के बयान और मौका-ए-वारदात से जुटाए गए सबूत से टेरी मे की संलिप्त इस मामले में उजागर हुई है और उसकी तलाश जारी है।’

‘WOFL’ की रिपोर्ट के मुताबिक 3 साल के इस लड़के के शरीर पर जलने के कई निशान हैं। इस माामले में बाल और परिवार कल्याण विभाग की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अदालत ने टेरी मे के खिलाफ बीते गुरुवार को वारंट जारी किया है। टेरी मे पर बच्चे के उत्पीड़न और उसे शारीरीक तौर पर बुरी तरह से नुकसान पहुंचाने का चार्ज लगाया गया है।

बता दें कि पिछले साल ने टेरी मे पर आरोप लगा था कि उसने एक बच्ची को बेल्ट से पीटा और फिर उसे Oven में डाल दिया। इस मामले में उसे गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि अदालत में प्रॉसिक्यूटर उसपर दोष साबित करने में नाकाम हो गए थे जिसकी वजह से वो छूट गया था और उसपर लगाए गए चार्ज खारिज हो गए थे। (और…CRIME NEWS)