अपनी बीवी को बदनाम करने के लिए इस शख्स ने ऐसा घिनौना काम किया जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यह मामला तेलंगाना का है। राजधानी हैदाबाद के रहने वाले इस शख्स ने अपनी पत्नी को बदनाम करने के लिए उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं। इतना ही नहीं इस शख्स ने पत्नी की पर्सनल तस्वीरों पर कई भद्दे कमेंट्स भी किए थे।
दरअसल इस शख्स की पत्नी ने उसपर दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था और इसी बात का बदला लेने के लिए इस शख्स ने ऐसी हरकत की। हालांकि अब पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला की मुलाकात इस शख्स से एक अस्पताल में हुई थी। यह महिला यहां नर्स के तौर पर काम करती थी और युवक भी इसी अस्पताल में काम करता था। इसके बाद युवक इस युवक ने शहर से बाहर कहीं और नौकरी कर ली लेकिन वो महिला के संपर्क में रहा। साल 2015 में इन दोनों ने आखिरकार शादी रचा ली। लेकिन कुछ दिनों के बाद महिला को अपने पति के Whats app और Facebook अकाउंट से पता चला कि उसका पति कई महिलाओं के साथ संपर्क में है।
जब महिला ने अपने पति से इस बारे में सवाल पूछे तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया और अपने गांव चला गया। इसके बाद महिला ने थाने में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।
पत्नी से बदला लेने के लिए उसके पति ने उसे बदनाम करना चाहा और उसकी ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी। बहरहाल अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और कानून के मुताबिक कार्रवाई में जुटी है। (और…CRIME NEWS)

