झारखंड के दुमका में एक शैतान ने महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। इस बदमाश ने ना सिर्फ महिला की अस्मत लूट ली बल्कि धारदार हथियार से महिला को जख्मी भी कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह घटना बीते मंगलवार (06 अगस्त, 2019) की है।

महिला के साथ उस वक्त यह दरिंदगी की गई जब वो नहाने के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि विष्णु मुर्मू नाम का एक शख्स यहां पहले से घात लगाकर छिपा बैठा था। जैसे ही महिला वहां पहुंची विष्णु ने उसे दबोच लिया।

विष्णु ने महिला के साथ पहेल रेप किया। महिला ने जब शोर मचाया तो उसने धारदार चाकू से महिला के प्राइवेट पार्ट को चाकू से गोद डाला। इस वहशीपना हरकत के दौरान महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। महिला को जख्मी कर आरोपी विष्णु वहां से फरार हो गया।

किसी तरह महिला को उसके परिजनों की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। लेकिन महिला की हालत को देखते हुए यहां चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल में भेज दिया। इसके बाद उसके परिजन उसे लेकर दूसरे अस्पताल में पहुंचे। चाकू से हमले में महिला बुरी तरह जख्मी है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

इधर इस पूरे मामले में पीड़ित महिला के परिजनों ने थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने भी अपना बयान दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी विष्णु मुर्मू के खिलाफ संगाीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसपर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

इधर इस घटना के बाद महिला के परिजनों में काफी आक्रोश है। वो इस वारदात के आरोपी विष्णु मुर्मू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।(और…CRIME NEWS)