34 साल के इस सीरियल रेपिस्ट ने 25 साल की लड़की से 14 घंटों के अंदर कई बार रेप किया। लड़की को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद इस बदमाश ने लड़की से कहा कि वो एक लड़के का रेप करे ताकि DNA के सबूतों को हटाया जा सके। ‘The Sun’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह लड़की आधी रात के वक्त अपने दफ्तर से घर जाने के लिए निकली थी। लेकिन रास्ते में Joseph McCann नाम के एक बदमाश ने इस लड़की को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठा लिया। उसने लड़की के साथ कार में काफी हिंसा की और शराब की बोतल उसके सिर पर फोड़ने की धमकी भी दी। Joseph McCann ने लड़की से कई बार रेप किया और फिर उसे एक लड़के से रेप करने के लिए भी कहा ताकि डीएनए के सबूतों को मिटाया जा सके।
इतना ही नहीं जब लड़की कार के अंदर थी तब ही Joseph McCann ने रास्ते से गुजर रही दो बहनों को भी रोका और इनमें से एक लड़की को उसने जबरदस्ती अपनी कार में बैठा कर अगवा कर लिया। कार में उसने इस लड़की से भी रेप किया। कार के अंदर Joseph McCann ने दोनों को डरा धमकाकर उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
लेकिन आखिरकार Joseph McCann के सिर पर वोडका की एक बोतल फोड़ कर दोनों लड़कियां कार खोल कर बाहर निकल सकीं और फिर खुद को उससे बचाया। दोनों ने थोड़ी दूर पर निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे लोगों से मदद की गुहार लगाई और फिर यह मामला पुलिस तक जा पहुंचा।
पुलिस ने बड़े पैमाने पर Joseph McCann को ढूंढना शुरू कर दिया। Congleton के Cheshire शहर से आखिरकार 6 मई को उसे पकड़ लिया गया। उसपर 37 चार्ज लगाए गए। खुलासा हुआ कि Joseph McCann एक सीरियल रेपिस्ट है और उसने 11 से 71 साल की उम्र की कई महिलाओं को अपना निशाना बनाया है।
रिपोर्ट के मुताबिक The Old Bailey Court में प्रॉसिक्यूर ने बताया कि Joseph McCann ने Cheshire,Manchester, Lancashire, London, और Hertfordshire में अप्रैल 20 से लेकर 5 मई के बीच कई दुष्कर्म की वारदातों को अंजाम दिया है। प्रॉसिक्यूटर ने बताया कि इस शख्स ने अप्रैल के महीने में इन दोनों लड़कियों से हैवानियत की थी।
https://www.youtube.com/watch?v=TS8PtlSXt50
हालांकि अदालत में Joseph McCann ने अपने ऊपर लगे रेप के 7 चार्ज, 13 साल के कम उम्र के बच्चे से दुष्कर्म के 1 चार्ज, किडनैपिंग के 7 चार्ज, अगवा करने की कोशिश के 1 चार्ज समेत अन्य कई चार्जों में अपनी संलिप्ता से इनकार कर दिया है। (और…CRIME NEWS)
