कोलकाता में एक महिला ने युवक पर 5 साल तक उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि इस युवक ने उसे शादी करने का लालच देकर उसके साथ बलात्कार किया। लेकिन इसी साल उसने शादी का वादा तोड़ दिया और बीते रविवार को आरोपी ने पीड़िता की बहन से शादी रचा ली।

पीड़िता का कहना है कि साल 2015 में उसकी जान-पहचान इस युवक से हुई थी। युवक ने पहली बार अपने घर पर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला के मुताबिक इसके बाद शादी करने का लालच देकर युवक ने अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ रेप किया। एफआईआऱ के मुताबिक बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया औऱ महिला के साथ कई मौकों पर गलत बर्ताव भी किया गया।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने शादी की जिद की तब उसकी आरोपी की मां और उसने उसे गालियां दीं तथा बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। इसके बाद युवक ने महिला से रिश्ते तोड़ दिये तथा उसकी बहन से शादी कर ली।

इस मामले में दुष्कर्म और धोखा देने के विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपी की मां का नाम भी लिया है। आरोपी की मां पर पीड़िता को धमकी देने का आरोप है।

केस दर्ज होने के बाद अब पुलिस वालों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक को पुलिस ने जांच में शामिल होने के लिए कहा है। पुलिस का कहना है कि ‘मामले की जांच की जा रही है। हम इस मामले में दोनों परिवार के सदस्यों से बातचीत करेंगे।’

आपको याद दिला दें कि पिछले साल चंडीगढ़ से भी एक ऐसी ही खबर आई थी। मूलरुप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने यहां युवक पर शादी का झांसा देकर कई दिनों तक उसके यौन शोषण का आरोप लगाया था। अदालत ने इस मामले में आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई थी।