12 साल की उम्र से ही यह पिता अपनी बेटी से रेप करने लगा…करीब 2 दशक तक यह लड़की अपने पिता की हैवानियत का शिकार होती रही। बार-बार दुष्कर्म होने की वजह से लड़की ने तीन बेटियों को जन्म दिया। अब इन तीनों बेटियों ने अपने पिता की घिनौनी कहानी को सामने आकर सार्वजनिक कर दिया है। तीनों बहनों ने बताया है कि उनके पिता अपनी सौतले बेटी यानी उनकी मां का 12 साल की उम्र से रेप कर रहे थे।
तीनों बहनों ने कहा है कि उनके डैड सीन मैकडार्बी एक राक्षस थे जिन्होंने 20 साल तक उनकी मां मैरी का इस्तेमाल एक वेश्या की तरह किया। इन तीनों लड़कियों ने बताया कि साल 1981-1989 के बीच एक बार उनके पिता सीन मैकडार्बी को पुलिस ने पकड़ा भी था और उस वक्त उसने कबूल किया था कि उन्हें उनकी सौतेली बेटी से 6 बच्चे हुए हैं और उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें विश्वास है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।
इन तीनों बहादुर बहनों ने बताया कि उसके पिता आयरलैंड के Co Carlow स्थित Ballickmoyler में रहते थे। 10 साल पहले उनके पिता की मौत हो गई और उनपर उनकी मौत तक कोई भी चार्ज नहीं लगाया गया। Ashley, Iseult और Megan नाम की इन तीनों बहनों ने अपने नाम सार्वजनिक करते हुए बताया कि उनकी मां ने कई बार लोगों से मदद मांगी लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की।
35 साल की सबसे छोटी बहन Ashley ने ‘Irish Sun’ से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी मां ने रेप क्राइसिस सर्विसेज, सोशल सर्विसेज और पुलिस से अपनी आपबीती सुनाई लेकिन किसी ने उनके लिए कुछ नहीं किया और इसके लिए सिस्टम ही आरोपी है। एशले ने कहा कि ‘उन्हें खुशी है कि आयरलैंड में गर्भपात को मान्यता दी गई ताकि रेप की शिकार महिलाएं ऐसा करा सकें।’
इन लड़कियों ने बताया कि ‘उनकी मां पर मैकडार्बी का खौफ ऐसा हो गया था कि वो अपने तकिये के नीचे हथौड़ा रख कर सोती थीं। उन्होंने मैकडार्बी को राक्षस बताते हुए कहा कि वो कभी उसे अपना पिता नहीं कहेंगी।’
इन तीनों ने मैकडार्बी की तुलना आयरिश के एक खूंखार शख्स Josef Fritzl से की है जिसने अपनी बेटी एलिजाबेथ को 24 साल तक घर के बेसमेंट में कैद रखा और कई बार उसके साथ रेप किया। बता दें कि बेसमेंट से छुड़ाए जाने से पहले एलिजाबेथ ने 7 बच्चों को जन्म दिया था।
तीनों बहनों ने बताया कि ‘मैरी की मां को शराब पीने की लत थी। साल 1973 में अपने बिजनेसमैन पति रिचर्ड के मरने के बाद उन्होंने मैकडर्बी से शादी रचाई थी। मैरी जब महज 16 साल की थी तो वो पहली बार प्रेग्नेट हुई और उसने साल 1981 में पहले बच्चे को जन्म दिया। जब उसका यह बेटा महज 3 महीने का था तब वो दोबारा गर्भवती हो गई।
हालांकि उस वक्त 37 साल के मैकडर्बी ने जब मैरी से रेप किया तो गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। उसने जबरदस्ती इस बच्चे को बैग में रखकर एक खेत में ले जाकर उसे आग के हवाले कर दिया।’
एशले का जन्म साल 1983 में हुआ। DNA टेस्ट से यह भी साबित हुआ है कि मैकडर्बी 6 बच्चों का पिता था। इन तीनों लड़कियों का कहना है अब उनकी मां की शादी हो चुकी है और वो एक फीजियोथेरेपिस्ट हैं। अपने पति से उन्हें 3 बच्चे हुए हैं। उन्होंने साल 2014 में एक किताब ‘Nobody Will Believe You’ भी लिखी।
https://www.youtube.com/watch?v=TS8PtlSXt50&t=3s
लड़कियों के मुताबिक साल 1994 में उन्होंने मैकडर्बी के बारे में पुलिस को भी सूचना दी थी लेकिन उसपर कोई चार्ज नहीं लगाया गया। इन लड़कियों ने कहा है कि ‘उनके मन में कई सारे सवाल हैं क्योंकि उनके पिता पर कभी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई और उनकी मां को नर्क सी जिंदगी गुजारनी पड़ी।’ (और…CRIME NEWS)

