इस खूंखार सीरियल किलर को ‘Monster of the Andes’ भी कहा जाता है। साल 1983 में उसे इक्वाडोर में 110 लड़कियों की हत्या का दोषी पाया गया। बाद में उसने 240 और हत्याएं करने की बात भी कबूली थी। उस वक्त बोगोटा में एक मनोवैज्ञानिक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। हालांकि हैरानी की बात है कि करीब 350 हत्याएं करने की बात कबूलने वाला एक सनकी सीरियल किलर जेल में अपने अच्छे व्यवहार की वजह से जेल से रिहा भी हो गया। इस खूंखार कातिल का नाम पेड्रो लोपेज है। 8 साल की उम्र में वो अपनी छोटी बहन का यौन शोषण करते हुए पकड़ा गया था। इस घटना के बाद पेड्रो लोपेज की मां ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था। जानकारी के मुताबिक 10 साल की उम्र तक पेड्रो कार चुराने में माहिर हो गया वो कार चुराकर स्थानीय बाजार में बेचने लगा। उस वक्त वो पकड़ा गया था और कुछ समय के लिए जेल भी गया था। इस दौरान उसने कबूल किया था कि उसने अपने कई ऐसे साथियों की हत्या की है जिसने उसके साथ बदसलूकी की है।

1983 में जेल में रहने के दौरान उसने जांचकर्ताओं से कहा था कि उसने लड़कियों की हत्याएं करने का सिलसिला शुरू किया है। जांचकर्ताओं से बातचीत के दौरान उसने बताया कि उसने साल 1978 में तीन हफ्तों के दौरान करीब 100 लड़कियों को मारा है। इस दौरान वो कोलंबिया, पेरू और इक्वाडोर की यात्रा पर था। Ayachucos समुदाय के सदस्यों ने एक बार उसे 9 साल की बच्ची का अपहरण करने की कोशिश में पकड़ लिया था। आदिवासियों के नियम के मुताबिक इस क्राइम में पकड़े जाने पर वहां जिंदा दफन करने का रिवाज था। हालांकि एक वेस्टर्न मिशिनरी ने इन आदिवासियों को समझाया जिसके बाद वो लोपेज को पेरुवियन पुलिस के हाथ सौंपने के लिए तैयार हो गए।

पेरुवियन अथॉरिटी ने उसे कोलंबिया भेज दिया और उसपर कोई भी चार्ज नहीं लगाया। कोलंबिया लौटने के बाद लोपेज ने एक बार फिर हत्याओं का सिलसिला शुरू कर दिया। साल 1980 में लोपेज आखिरकार पकड़ा गया। वो एक स्थानीय वेंडर की बेटी को लालच देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश में था। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने 110 लड़कियों की हत्या करने की बात कबूली। उसपर 110 लड़कियों की हत्या करने का चार्ज लगा। हालांकि इसके बाद उसने इससे ज्यादा हत्याएं करने की बात कबूली थी लेकिन पुलिस के पास अन्य हत्याओं के कोई सबूत नहीं थे।

अदालत ने उसे 16 साल की जेल की सजा सुनाई। ट्रायल के दौरान पाया गया कि उसे किसी मनोवैज्ञानिक की जरुरत है जिसके बाद उसे मनोचिकित्सक के पास भेज दिया गया। इलाज के दौरान ही उसने 240 अन्य हत्याओं की बात कबूली थी। यह भी पता चला था कि वो लड़कियों की हत्या से पहले उनके साथ रेप करता था। कई बात तो उसने लाश से भी संबंध बनाए थे। लेकिन महज 14 साल जेल की सजा काटने के बाद उसे जेल से रिहा कर दिया गया। उस वक्त बताया गया था कि उसके अच्छे व्यवहार की वजह से उसे जेल से रिहा किया गया है। साल 1998 में लोपेज जेल से रिहा हो गया। साल 2002 में कोलंबियन पुलिस ने मर्डर के एक केस में उसपर वारंट जारी किया। लेकिन जेल से रिहा होने के बाद वो आज तक कभी नजर नहीं आय़ा। (और…CRIME NEWS)