इस युवक ने 240 लड़कियों को अपना गुलाम बना रखा था। यह उन्हें ब्लैकमेल करता था और फिर उन्हें जानवरों या फिर अजनबियों के साथ जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। पुलिस ने एक चर्च ग्रुप से जुड़े इस शख्स को ब्राजील (Brazil) के साउथ-इस्टर्न (Southeastern) से पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक Roney Schelb नाम का यह शख्स एक सेल्स रिप्रजेन्टेटिव के तौर पर काम करता था और State of Minas Gerais के Muriaé में स्थित एक चर्च का वॉलेन्टियर भी था।
Minas Gerais पुलिस ने बताया कि 32 साल के इस शख्स ने चार सालों के दौरान करीब 11 राज्यों में लड़कियों और महिलाओं को प्रताड़ित किया। इस मामले के मुख्य जांचकर्ता Magno Machado Nogueira ने कहा कि Roney Schelb ने कई Whatsapp प्रोफाइल बनाकर लड़कियों को अपने झांसे में फंसाया है। यह उन्हें गंदे फोटो और वीडियो के बदले में 970 डॉलर से लेकर 2400 डॉलर तक देने का वादा करता था।
Roney Schelb अपने शिकार को बैंक में पैसे ट्रांसफर किये जाने के फर्जी रशीद दिखाता और फिर गंदी तस्वीरें हासिल करने के बाद वो इन महिलाओं को यह तस्वीरें उनके परिवार वालों को देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।
ब्लैकमेल कर यह महिलाओं से ज्यादा से ज्यादा गंदी तस्वीरें औऱ वीडियो लेता था। ‘Daily mail’ की खबर के मुताबिक एक पीड़िता ने तो यह भी बताया कि उसने उनसे एक दिन में 20 गंदी तस्वीरें ली। Roney Schelb की शिकार कुछ महिलाओं का कहना है कि वो उन्हें मिलने के बुलाता था और उनका रेप भी करता था।
पीड़िताओं के मुताबिक वो उन्हें अजनबियों के पास भेजता था और कभी-कभी तो जानवरों से भी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया करता था। Roney Schelb महिलाओं से ‘Fifty Shades of Grey’ नाम से एक कॉन्ट्रैक्ट साइन कराता था। इस कॉन्ट्रैक्ट में यह लिखा था कि वो महिलाओं के साथ कुछ भी कर सकता है और अपनी खुशी के लिए उन्हें पीट भी सकता है।
पुलिस ने Roney Schelb को गिरफ्तार करने के बाद उसके लैपटॉप, टैबलेट जब्त कर लिए हैं। उम्मीद है कि इनके जरिए पुलिस को इस मामले में कई सबूत मिलेंगे। बीते सोमवार को जांचकर्ताओं ने उन 1600 कॉन्टैक्टों की भी जांच की है जिनसे वो मोबाइल के जरिए बातचीत करता था। Roney Schelb ने जिन्हें शिकार बनाया है उनमें नाबालिग और जवान लड़कियों के अलावा अधेड़ उम्र की महिलाएं भी शामिल हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=TS8PtlSXt50&t=5s
इस मामले में पुलिस ने करीब 1 महीने तक जांच की इसके बाद एक पीड़िता महिला ने सामने आकर उसके खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। हालांकि Roney Schelb ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। उसने कहा कि ‘जब कभी आप रेप की बात करते हैं तो इसका मतलब है हिंसा करना लेकिन मैंने ऐसा कभी नहीं किया…मैं निर्दोष हूं।’ (और…CRIME NEWS)
