नौकरी छूटी तो इस शख्स ने अपनी पत्नी को देह व्यापार के गंदे धंधे में धकेल दिया। पति के अत्याचार से तंग आकर आखिरकार इस महिला ने अब पुलिस के पास अपनी फरियाद लगाई है। महिला अब अपने पति पर कानूनी कार्रवाई करना चाहती है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक शख्स की नौकरी छूट गई तो उसने अपनी बीवी को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। यह महिला अपने पति के चंगुल से छूट कर किसी तरह पुलिस के पास पहुंची है और उसने अब अपनी पीड़ा पुलिस वालों को बताई है।
पति द्वारा सताए जाने की बात सुनकर थाने में पुलिस वाले हैरान रह गए। जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की की शादी कानपुर के रहने वाले पवन सिंह के साथ हुई थी। पवन पहले गोवा में टाइल्स का काम करता था और बाद में यह काम उसने छोड़ दिया।
पीड़िता के मुताबिक नौकरी छूटने के बाद उसका पति पवन उससे बार-बार पैसों की डिमांड करता था। लेकिन जब महिला के पास रखे पैसे खत्म हो गए तब उसके पति ने उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। महिला के मुताबिक उसके पति ने पैसों के लिए कई बार उसे अपने दोस्तों के सामने भी परोस दिया।
महिला के मुताबिक कई बार उसके पति के दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बदले में उसके पति को पैसे भी दिए गए। महिला का आरोप है कि उसका पति अक्सर उसे मारता-पीटता भी था। महिला ने बताया कि एक दिन उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
पति के घर से निकाले जाने के बाद महिला अपनी बहन के घर बस्ती चली गई। पीड़िता ने बस्ती में ही थाने में जाकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज होने के बाद इस मामले में पुलिस ने महिला को कार्रवाई का भरोसा दिया है। (और…CRIME NEWS)
