झारखंड में एक पुलिस वाले ने अपनों के साथ ही ऐसा खूनी खेल खेला जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। शराब के नशे में इस पुलिस वाले ने अपनी पत्नी-बेटी और बेटे सभी की हत्या कर दी। जिस बेरहमी से इस ट्रिपल हत्याकांड को अंजाम दिया गया है वो भी रोंगटे खड़ी करने वाला है। घटना राजधानी रांची की है। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को 40 साल का ब्रजेश तिवारी नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा था।
घर पर उस वक्त उसकी 35 साल की पत्नी रिंकी देवी, 15 साल की बेटी खुश्बू और 10 साल का बेटा बादल मौजूद थे। शराब के नशे में चूर होने की वजह से घर पहुंचते ही ब्रजेश तिवारी का अपनी पत्नी रिंकी देवी से झगड़ा हो गया। गुस्साए ब्रजेश तिवारी ने उसी वक्त घऱ में रखे हथौड़े से अपने पति पर हमला कर दिया। इस इस दौरान महिला के दोनों बेटे उसे बचाने के लिए वहां आए लेकिन ब्रजेश ने उन दोनों पर भी हथौड़े से गंभीर वार किये।
इस हमले में तीनों लहुलूहान होकर निढ़ाल हो गए जिसके बाद ब्रजेश तिवारी ने हथौड़े से पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बिस्तर पर पत्नी की हत्या करने के बाद ब्रजेश रात को बिस्तर पर अपनी पत्नी की लाश के साथ ही बैठा रहा। इसी कमरे के फर्श पर उसके बच्चों की लाश भी खून से सनी पड़ी हुई थी। हत्या के बाद ब्रजेश ने अपनी बहन को फोन कर यह भी कहा कि – ‘मैंने तीनों को मार डाला।’
ब्रजेश की यह बात सुनकर उसकी बहन चौंक गई। रात के वक्त ही वो ब्रजेश के घर पहुंची और बड़ी मुश्किल से उसका घर खुलवाया। पत्नी की लाश के साथ बिस्तर पर ब्रजेश को बैठा देख उनके होश उड़ गए। इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ब्रजेश तिवारी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और मां तथा दोनों बच्चों को रिम्स में भर्ती करवाया गया। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मूल रूप से पलामू जिले का रहने वाले ब्रजेश तिवारी बड़गाई इलाके के चंद्रगुप्त नगर में किराए के मकान में पिछले 2 सालों से रह रहा था। ब्रजेश पुलिस की स्पेशल ब्रांच में ड्राइवर के पद पर तैनात था। बहरहाल पुलिस अब इस मामले में आगे की तफ्तीश कर रही है।

