मां से किसी बात पर उसकी बहस हो गई और फिर उसने उठा लिया एक ऐसा कदम जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था। मां के साथ विवाद होने के बाद इस दरिंदे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इस कातिल ने अपनी मां की कत्ल की जो कहानी पुलिस को बताई है वो रोंगटे खड़ी कर देने वाली है। यह मामला होनोलूलू (Honolulu) का है। इस कातिल का नाम यू वी गोंग है। इस शख्स ने साल 2017 में अपनी जान देने की कोशिश की और जब वो इसमे असफल रहा तो उसने पुलिस को बुला लिया। छह महीने पहले इस शख्स ने पुलिस के सामने यह बात कबूली की उसने अपनी मां की हत्या कर दी है। जब पुलिस अधिकारियों ने उससे पूछा कि उसकी मां कहां हैं? तो यू वी गोंग ने पुलिस से कहा कि उसकी मां फ्रिज में हैं।
गोंग के इस कबूलनामे के बाद एक पुलिस अधिकारी ने उसके घर पर फ्रिज की तलाशी ली। तलाशी के दौरान फ्रिज में रखे दो हाथ तथा धड़ से अलग सिर पुलिस को बरामद हुए है। महिला के शरीर के यह टुकड़े एक प्लास्टिक बैग में रखे गए थे। 28 साल के गोंग ने अपनी मां की हत्या कर उनके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। इस मामले में बीते सोमवार (14 जनवरी, 2019) को अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान गोंग ने अपनी करतूतों के लिए चीन और हवाई में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से माफी भी मांगी। गोंग ने कहा मैंने जो किया ‘मैं उसपर शर्मिंदा हूं। मुझे माफ कर देना मॉम।’
इस मामले की सुनवाई कर रहे जज पॉल वोंग ने पाया कि गोंग ने एक जघन्य अपराध किया है। जज ने गोंग को हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े करने के जुर्म में 20 साल जेल की सजा सुनाई तथा मरने वाले की पहचान को छिपाने के आरोप में उसे 10 साल की सजा सुनाई गई। दरअसल मां की हत्या करने वाला गोंग मां के अकाउंट से लगातार अपने घर का किराया भी दे रहा था। इसलिए अदालत ने उसे पहचान छिपाने का दोषी भी पाया।
