इस बदमाश ने 10 साल की मासूम बच्ची को शराब में डूबा सेव खिलाया ताकि वो पूरी तरह होश में ना रहे। सेव खिलाने के बाद 50 साल के इस शख्स ने मासूम लड़की के साथ रेप किया। इस मामले में पुलिस ने बीते बुधवार (30-10-2019) को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मोहाली का रहने वाला यह शख्स लड़की की छोटी बहन को भी अपने साथ ले गया था। जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को मासूम लड़की अपनी 7 साल की छोटी बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी और पटाखे जला रही थीं।
उसी वक्त शराब के नशे में धुत यह शख्स उसके घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लड़की का पड़ोसी है। दोनों बच्चियों को देखने के बाद इसने उन्हें मिठाई खिलाने का लालच दिया और अपने घर ले गया। घर में आने के बाद इस युवक ने बच्ची को शराब में डूबा सेव खाने के लिए दिया। सेव खाने के बाद लड़की बेसुध हो गई। इसके बाद इस युवक ने लड़की की छोटी बहन की आंखों पर पट्टी बांध दी और फिर उसकी बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म किया।
लड़की के होश में आने के बाद इसने दोनों बहनों को मुंह बंद रखने की धमकी भी दी। घर आने के बाद अगले दिन शाम को पीड़ित बच्ची ने अपने परिजनों को अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया। जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने तुरंत थाने में जाकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को उस वक्त पकड़ा जब वो भागने की फिराक में था।
इस मामले में पीड़िता की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पड़ोसी होने की वजह से यह य़ुवक बच्चियों के घर अक्सर आता-जाता था और घटना के दिन भी उसने इसी बात का फायदा उठाया। (और…CRIME NEWS)

