नाश्ते की थाली में इस युवक को अपनी पत्नी का एक बाल मिल गया। इस युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी पत्नी का सिर मुंडवा दिया। इस मामले में पुलिस ने बीते मंगलवार को बताया की महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बांग्लादेश के नॉर्थ-वेस्टर्न जिले के जॉयपुरहट के एक गांव में छापेमारी की और 35 साल के बबलू मंडल को गिरफ्तार कर लिया।
महिला के सिर मुंडाने की सूचना गांव वालों ने ही पुलिस को दी थी। स्थानीय पुलिस प्रमुख ने ‘AFP’ से बातचीत करते हुए बताया कि ‘इस शख्स की पत्नी ने नाश्ते में उसे चावल और दूध दिया जिसमें किसी इंसान के बाल थे…बाल देखकर वो गुस्सा गया और उसने अपनी पत्नी पर आरोप लगाना शुरू कर दिया…इसके बाद उसने जबरदस्ती एक ब्लेड से अपनी पत्नी के सारे बाल उतार दिए।’
पुलिस के मुताबिक बबलू मंडल पर हिंसा के जरिए प्रताड़ित करने का चार्ज लगाया गया है। बता दें कि इस जुर्म के तहत दोषी पाए जाने पर 14 साल जेल की सजा तक हो सकती है। इस मामले पर कुछ स्वयं सेवियों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे यह पता चल रहा है कि बांग्लादेश में महिलाओं के प्रति यौन दुराचार और उन्हें प्रताड़ित करने के मामले बढ़ रहे हैं।
एक स्थानीय मानवधिकार संस्था Ain o Salish Kendra ने दावा किया है कि इस साल बीते छह महीने में यहां प्रति दिन रेप की तीन घटनाएं हुई हैं। संस्था के मुताबिक जनवरी और जून के बीच करीब 630 महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया। प्रताड़ना के बाद 37 महिलाओं की हत्या कर दी गई, जबकि सात महिलाओं ने आत्महत्या कर ली।
https://www.youtube.com/watch?v=3DpYRpHyYSU
याद दिला दें कि अप्रैल के महीने में यहां 19 साल की एक छात्रा ने खुद को आग के हवाले कर दिया था। इस लड़की ने अपने शिक्षक पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। (और…CRIME NEWS)
