इस शख्स ने 13 साल की बेटी को अंडरगारमेन्ट्स पहना कर नचवाया और फिर उससे गंदी बात बोल जबरदस्ती उसका VIDEO बना लिया। पुलिस ने लड़की के साथ गंदा काम करने वाले उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत ने भी उसके इस व्यवहार पर हैरान जाहिर की है। यहां सबसे पहले आपको बता दें कि मासूम लड़की के भविष्य को देखते हुए उसका और उसके पिता का नाम पुलिस या अदालत की तरफ से उजागर नहीं किया है।
जानकारी के मुताबिक जिस वक्त इस पिता ने अपनी बेटी के साथ यह गंदा काम किया उस वक्त उसकी मां दूसरे कमरे में फोन पर बातचीत कर रही थी। सौतले पिता ने बेटी को संबंध बनाने के बदले 5 डॉलर देने की बात कही और यह भी कहा कि बुजुर्गों को उसके साथ संबंध बनाना अच्छा लगेगा।
पिता द्वारा अपनी सौतेली बेटी के साथ बेहद ही बुरा बर्ताव करने की यह घटना साल 2018 की है। यह मामला पर्थ (Perth) का है। ‘The West Australian’ के मुताबिक बीते शुक्रवार (25 अक्टूबर, 2019) को Midland Magistrates Court में इस मामले की सुनवाई हुई। अदालत ने आरोपी पिता को लड़की का वीडियो बनाने का दोषी पाया है।
सुनवाई के दौरान District Court Judge Christopher Stevenson ने पाया कि लड़की के सौतेले पिता ने लड़की के साथ अनुशासनहीनता की है। अदालत में जज ने कहा कि ‘यह शख्स पूरी तरह यौन उत्पीड़न में शामिल नहीं था लेकिन यह केस काफी परेशान करने वाला है…अदालत इस व्यवहार से काफी दुखित हुआ है।’ अदालत ने उसे 14 महीने जेल की बजाए Intensive Supervision में रखे जाने का आदेश दिया है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की अब अपने बायोलॉजिकल पिता के साथ रहती है। घटना के वक्त वो अपने सौतेले पिता के साथ रहती थी और उसकी मां ने इस शख्स के साथ अपने रिलेशनशिप को आगे जारी रखने का भी फैसला किया था। आरोपी शख्स पहले भी इसी लड़की, उसके भाई और अपने दो बेटों को भी साल 2017 में प्रताड़ित कर चुका है और इस मामले में भी उसे जेल की सजा हुई थी। उस वक्त भी इस शख्स ने इन सभी के साथ गंदा व्यवहार किया था।
अदालत में बचाव पक्ष के वकील Vamanan Yogendran ने कहा कि उनका क्लाइंट अपने किये पर शर्मिंदा है। जज ने कहा कि सौतले पिता का अपनी बेटी के साथ किया गया व्यवहार बिल्कुल ही अक्षम्य और बुरा है…और अब उसपर विश्वास करना बेहद मुश्किल है। जरुरी है कि आपको आपके किये की सजा मिले ताकि आप इससे यह सीख लें कि आप भविष्य में ऐसा दोबारा कभी नहीं करेंगे। (और…CRIME NEWS)
