इस युवक ने एक स्टोर में अपनी तेज रफ्तार कार घुसा दी और फिर बिना कपड़ों के ही न्यूड होकर सड़क पर भागने लगा। यह मामला कोलंबिया का है। जानकारी के मुताबिक यह घटना बीते गुरुवार की है। बताया जा रहा है कि यहां एक युवक ने अपनी कार Montana grocery store में घुसा दी और न्यूड होकर सड़क पर भागने लगा।

यह युवक नजदीक स्थित एक रिटायरमेंट होम में चला गया। बाद में पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस संदिग्ध युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां प्रशासन का कहना है कि युवक की चिकित्सीय जांच रिपोर्ट आने के बाद उसपर केस दर्ज किया जाएगा। ‘The Daily Inter Lake’ की रिपोर्ट के मुताबिक Columbia Falls Police Chief क्लिंट पीटर्स ने यहां कहा है कि युवक पर अनेक धाराओं में केस दर्ज किया जा सकता है।

इससे पहले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घने बालों वाले 40-50 साल का एक शख्स कार चला रहा था। युवक को दाढ़ी-मूंछ भी थी। पुलिस ने बताया कि युवक गुरुवार की रात स्टोर में अपनी कार लेकर घुसा था और फिर वो जिस रास्ते से अंदर गया था उसी रास्ते से बाहर आया।

अच्छी बात यह रही कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। हालांकि स्टोर के दरवाजे जरुर टूट गए थे। इसके अलावा एंट्री गेट पर रखे पेप्सी के केन चारों तरफ बिखर गए थे।

नताशा वुलवर्थ नाम की एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि ‘मैं किनारे के दरवाजे से अंदर गई ही थी कि यह शख्स सामने के दरवाजे से स्टोर के अंदर घुसा…किसी ने बताया कि वो किसी का पीछा कर रहा था। यह बहुत डरावना था।’

जब प्रशासन वहां पहुंचा तब कार का चालक वहां से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने संदिग्ध चालक की सफेद रंग की 1995 Chevrolet Lumina को बरामद कर लिया। कार का ड्राइवर वहां से पैदल ही भाग खड़ा हुआ था।

गाड़ी बरामद करने के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि एक शख्स बिना कपड़ों के रिटायरमेंट होम की तरफ दौड़ते हुए गया है। रिटायरमेंट होम के कर्मचारियों ने कहा कि यहां रहने वाले एक शख्स के साथ उस युवक की जान-पहचान थी। कर्मचारियों ने आरोपी युवक की पहचान भी की। प्रशासन को आशंका है कि गिरफ्तारी के वक्त युवक ड्रग्स के नशे में था।