डॉगी अगर इंसान को काटे तो सामान्य घटना है मगर इंसान कुत्ते को काट ले तो? हमने भी शायद ऐसी कोई खबर पहली बार ही सुनी है। कितनी अजीब बात है ना? शायद आपको हैरानी भी हो रही होगी मगर यह खबर सही है। जी हां नशे में धुत एक शख्स ने कुत्ते को ही काटना शुरू कर दिया। मामला अमेरिका का है। यह घटना पुलिस की आंखों के सामने हुई है। जब शख्स कुत्ते को काट रहा था तो पुलिस वाले भी हैरान रह गए थे। उसने पुलिस वालों के सामने डॉगी पर हमला किया और अपने दांतो से उसे काटने लगा।
Nyt की रिपोर्ट के अनसार, यह मामला अमेरिका के डेलावेयर राज्य का है। वहां एक शख्स ट्रैफिक नियम तोड़न के बाद भाग रहा था। पुलिस उसका पीछा कर रही थी। वह नशे में धुत था। इसके बाद उसने जो कुछ किया उसे देख पुलिस वाले भी हैरान रह गए। असल में शख्स ने पुलिस के स्निफर डॉग को ही काटना शुरू कर दिया। वह कुत्ते को अपने दांतो से काटता रहा।
पुलिस वाले उससे डॉगी को छुड़ाते तब तक उसने 12 से अधिक बार कुत्ते को काट लिया। आरोपी की पहचान 47 साल के जमाल विंग के रूप में हुई। घटना 8 जुलाई की है। दरअसल, ट्रैफिक तोड़ने के बाद शख्स भाग रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया औऱ गाड़ी में बैठने को कहा मगर वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने ट्रेंड कुत्ते (K9) को आगे किया मगर नशे में धुत शख्स ने कुत्ते पर ही हमला बोल दिया।
दोनों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
आरोपी ने कुत्ते को दातों से काटा जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने कुत्ते को आरोपी से छुड़ाया और उसे गाड़ी में बिठाया। इसके बाद इलाज के लिए आरोपी और कुत्ते को अस्पताल ले जाया गया। दरअसल, पुलिस से झड़प के बाद आरोपी को काफी चोटें आईं। वहीं कुत्ते को इलाज के लिए जानवरों के अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने अधिकारियों से कहा कि आरोपी गिरफ्तारी से बचना चाहता था। वह नशे में था। इस दौरान उसने कई बार कुत्ते को काट लिया। फिलहाल आरोपी पर ड्यूटी पुलिस ऑफिसर्स और उनके डॉग पर हमला करने, ओवर स्पीड में गाड़ी चलाने के तहत मामला दर्ज किया गया है।
