पुलिस का दावा है कि इस शख्स ने एक महीने के अंदर ही अंदर कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया और वो कई महिलाओं को बार-बार पीछा भी करता था। शनिवार (22 मई, 2021) को पुलिस ने उसे Philadelphia के एक इलाके से गिरफ्तार कर लिया। ‘NBC10’ से बातचीत में पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि 28 साल के Bennett को इंडियाना स्थित उसके होम टाउन से पकड़ा गया है। Bennett की तलाश पुलिस को दुष्कर्म और कुछ अन्य मामलों में काफी दिनों से थी।

बताया जाता है कि Bennett के ज्यादातर पीड़ित फिलाडेल्फिया स्थित जेंटलमैन क्लब के कर्मचारी थे। पुलिस ने बताया था कि Bennett ने एक महिला बार टेंडर का पीछा कर सबसे पहले उनके साथ यह गंदा काम किया था। इसके बाद उसने 16 मई को अन्य महिला को उनकी कार से खींच कर उन्हें सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने कई अन्य महिलाओं को अपना शिकार बनाया था।

बताया जाता है कि Bennett अपने साथ एक गन रखता था जिसका इस्तेमाल वो लोगों को डराने के लिए करता था। 15 मई से 18 मई के बीच उसे 5 अन्य लोगों का पीछा भी किया था। पुलिस को शक है कि उसने 18 मई को होटल में काम करने वाली एक महिला को किडनैप करने की कोशिश भी की थी।

2 महिलाओं ने पुलिस को बताया कि एक शख्स उनके घर में खुद को बिजली ठीक करने वाला बता कर घुसा था और फिर उसने हैंडगन दिखा कर उनके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस को आशंका है कि इस कांड में भी Bennett का ही हाथ है। बहरहाल अब पुलिस Bennett पर लगे सभी आरोपों की गहन पड़ताल कर रही है।