इस लड़की को लड़कों की तरह ही ड्रेस पहनना अच्छा लगता था। छोटे बाल और शर्ट-पैंट पहनकर वो बिल्कुल लड़कों की तरह ही दिखने की कोशिश करती थी। उसे एक नाबालिग लड़की से प्यार हो गया था और एक दिन मौका पाकर वो इस लड़की को लेकर फरार हो गई। यह मामला मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले का है। बीते मंगलवार (03-09-2019) को पुलिस ने इन दोनों को पकड़ लिया। हालांकि पकड़े जाने के बाद दोनों ने कहा कि वो एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं।
इस मामले में नाबालिग लड़की के परिवार वालों ने कुछ दिनों पहले थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस नाबालिग लड़की की शिद्दत से तलाश में जुटी थी। पुलिस ने जब इन्हें पकड़ा तो बालिग लड़की को लड़कों की ड्रेस में देखकर हैरान रह गई। पूछताछ में इन दोनों ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किये।
बालिग लड़की ने बताया कि उसे लड़कों की तरह ड्रेस पहनना पसंद है। उसने बताया कि जिस लड़की को वो अपने साथ लेकर भागी थी वो भी उससे प्यार करती है तथा दोनों अब शादी करना चाहते हैं। यह भी पता चला कि दोनों पहले भी 2 बार घर से भाग चुकी हैं। उसने बताया कि करीब 1 साल पहले जब वो दोनों साथ में भागे थे तब लोगों ने उन्हें पकड़ लिया था।
बाद में इस मामले में पंचायत में समझौता कराया गया था। इस समझौते के तहत 77 हजार रुपए और एक बकरा दंड स्वरुप उसके परिवार ने दिया था। इसके बाद वो हाल ही में 2 महीने पहले भी फरार हो हुई थीं। बहरहाल अब पुलिस ने बालिग लड़की के खिलाफ नाबालिग लड़की को अगवा करने का मामला दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। इस मामले में पुलिस अब कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाइयों में जुटी हुई है। (और…CRIME NEWS)

