रोजाना हम सभी कहीं न कहीं अपहरण या किडनैपिंग की खबरें सुनते ही रहते हैं। हर मामले में अपहरण करने वाले फिरौती के लिए ही घटना को अंजाम देता है। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुन हर कोई हैरान है। ज्यादातर पैसों के लिए ही अपराधी किडनैपिंग करते हैं। लेकिन एक ऐसा भी अपराधी है, जिसने शादी के लिए दो मासूम बच्चों को किडनैप कर लिया। दरअसरल, मामला दिल्ली का है। यहां अपहरणकर्ता ने महिला के बच्चों के घर पर फोन भी किया लेकिन पैसों के लिए नहीं। किडनैपर फिरौती में दुल्हन चाह रहा था। वह शादी करना चाह रहा था। किसी और से नहीं बल्कि उन्हीं दोनों बच्चों की मां से।
किडनैपर ने बच्चों की मां को फोन पर धमकी भी दी। उसने फोन पर कहा कि, तुम्हारे दोनों बच्चे मेरे कब्जे में हैं। अगर तुम अपने बच्चों की जान की सलामती चाहती हो तो मेरी बात मान लो। मुझे फिरौती में पैसे नहीं चाहिए। दुल्हन चाहिए। बोलो मेरी दुल्हन बनोगी। मुझसे शादी करोगी।
अपने लाडलों की किडनैपिंग से बेसुध महिला उसे लाखों रुपया देने को तैयार थी। लेकिन किडनैपर पैसे लेने के लिए तैयार ही नहीं था। वह बच्चों की मां से किसी भी कीमत पर पैसे नहीं चाह रहा था। वह लगातार शादी न करने पर उसके बच्चों को मारने की धमकी दे रहा था। उसने धमकी दी कि, अगर शादी नहीं की तो बच्चों को मारकर उनकी लाश तुम्हारे घर पहुंचवा दूंगा। मामला बिगड़ता देख बच्चों की मां ने ही पुलिस को बच्चों के अपहरण की सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक, बच्चों का किडनैप करने वाले का नाम राजा है। पूछताछ में राजा ने चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिस के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले जाफराबाद में रहने वाली एक महिला से राजा की दोस्ती हुई थी। यह दोस्ती मिस्ड कॉल से शुरू हुई थी। इसके बाद यहीं से दोस्ती बढ़ने लगी। वक्त बीतने के साथ राजा ने महिला पर शादी का दबाव डाला। लेकिन महिला राजी नहीं थी। जिसकी सबसे बड़ी वजह थे उसके बच्चे। जिनका राजा ने अपहरण किया था। जब महिला ने राजा की बात नहीं मानी तो राजा ने प्लानिंग के तहत उसके बच्चों को उनके घर के बाहर से ही अगवा कर लिया। (और… Crime News)

