कर्नाटक के चर्चित Arkeshwara Swamy मंदिर में 3 पुजारियों की हत्या कर दी गई। शुक्रवार (11-09-2020) की सुबह तीनों पुजारियों की मंदिर परिसर में लाश मिलने के बाद से यहां सनसनी मच गई है। मृतक पुजारियों की पहचान गणेश, प्रकाश और आनंद के तौर पर हुई है। कर्नाटक का यह Arkeshwara Swamy मंदिर Guttalu में स्थित है। बताया जा रहा है कि तीनों पुजारियों की हत्या पत्थर से कूचल कर की गई है। पुजारियों के सिर पर जख्म के गहरे निशान मिले हैं।
3 पुजारियों की सनसनीखेज हत्या के बाद राज्य के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘यह काफी परेशान करने वाली बात है कि Arkeshwara मंदिर में 3 पुजारियों की हत्या कर दी गई। इस मामले में तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।’ बाद में सीएम ने इस मामले में मृतकों के आश्रितों को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान भी किया।
तिहरे हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस ने यहां बताया कि ‘तीनों पुजारियों का शव मंदिर से बरामद किया गया है। उनके सिर पर घांव के निशान हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि मंदिर में लूटपाट के दौरान उनकी हत्या की गई है। मंदिर के दानपत्र में सिर्फ कुछ सिक्के बचे थे। Mandya East police इस मामले की छानबीन कर रही है। हत्यारे को पकड़ने और सबूत जुटाने के लिए खोजी कुत्तों और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आऱोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह तीनों पुजारी मंदिर की देखभाल करते थे। गुरुवार की देर रात कुछ लोग मंदिर में लूटपाट के इरादे से घुसे थे और उन्होंने ही इनकी हत्या की गई है। इनकी हत्या मंदिर के सामने के हिस्से में की गई है।
