झारखंड के कोडरमा में पंचायत के प्रपंच की वजह से एक महिला को खूब प्रताड़ित किया गया। पहले महिला के गांव के लोगों ने उसपर आरोप लगाया कि उसका अपने भतीजे के साथ अवैध संबंध है। इस बात को लेकर पंचायत बुलाई गई। मामले को जानने के बाद पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाया जिसके बाद महिला के बाल काट उसे सड़क पर निर्वस्त्र घुमाया गया।
जानकारी के मुताबिक यह घटना बीते 21 अगस्त की है। इस घृणित अपराध के उजागर होने के बाद पुलिस-प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं। कोडरमा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) M Tamil Vanjan ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस मामले में 11 लोगों की पहचान की गई है और इन सभी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों पर कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मामले को लेकर यह भी खुलासा हुआ है कि जिस पंचायत ने महिला के खिलाफ यह शर्मनाक फैसला सुनाया है उसी पंचायत में पीड़ित महिला ने अपने भतीजे के खिलाफ घटना से एक दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसका 22 साल का भतीजा उसके पति के घर में ना होने पर उसके साथ जबरन शारीरीक संबंध बनाता है।
लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि महिला की इस शिकायत को गंभीरता से लेने की जाए पंचायत ने महिला के खिलाफ ही एक घृणित फैसला सुनाया। बहरहाल अपने साथ हुई घटना के बाद महिला काफी सदमे में है।
आपको बता दें कि झारखंड में किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले साल 2017 में भी सिमडेगा जिले से एक ही ऐसी खबर आई थी।
[bc_video video_id=”5832935186001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
यहां भी गांव की एक पंचायत के फैसले के बाद महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया था। इस घटना से महिला कई दिनों तक सदमे में रही और फिर एक महीने के बाद उसने अपनी बहन की मदद से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था। (और…CRIME NEWS)

