जांचकर्ताओं ने मैनहटन टाउन के एक घर से नाबालिग लड़कियों की कई अश्लील तस्वीरें बरामद की हैं। दरअसल यहां के रहने वाले एक करोड़पति जेफ्रे एपस्टिन पर 12 से ज्यादा बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगा है। आरोप लगने के बाद जांचकर्ताओं ने उसके घर की तलाशी के दौरान ऐसी अश्लील तस्वीरें बरामद की हैं। अदालत में अभियोजन पक्ष ने इस बात का खुलासा बीते सोमवार (08 जुलाई, 2019) को किया। मैनहटन में यूएस अटॉर्नी जियोफ्रे बर्मन ने कहा कि हमें गर्व है कि जेफ्रे एपस्टिन को न्याय के कटघरे में लाकर खड़ा किया जा सका।
66 साल के जेफ्रे एपस्टिन पर आरोप है कि उसने 12 से ज्यादा बच्चों का यौन शोषण किया। इनमें से कई बच्चों की उम्र 14 साल भी थी। जेफ्रे एपस्टिन इनकी नंगी तस्वीरें लेता था और इसके बदले उन्हें 100 डॉलर कैश भी देता था। इतना ही नहीं जेफ्रे लड़कियों से दूसरी नाबालिग लड़कियों को भी इस काम में शामिल करने के लिए कहता था। इस तरह एपस्टिन ने नाबालिग बच्चों का एक नेटवर्क तैयार कर लिया था और न्यूयॉर्क तथा पालम बीच जैसी जगहों पर वो उनका यौन शोषण करता था।
अदालत में अभियोजन पक्ष ने बताया कि साल 2002 से लेकर 2005 तक एपस्टिन और उसके कर्मचारी सेक्स ट्रैफिकिंग में शामिल थे। जानकारी के मुताबिक अपने सहायकों की मदद से जेफ्रेड न्यूयॉर्क सिटी स्थित अपने घर पर अक्सर एक लड़की को लेकर जाया करता था। इसके अलावा वो अक्सर दो लड़कियों को लेकर पालम बीच पर लेकर जाया करता था। एपस्टिन इन लड़कियों से उनकी नंगी तस्वीरें लेता था ताकि वो तस्वीरों में उनके प्राइवेट पार्ट को छूकर हस्तमैथुन कर सके। साल 2008 में अभियोजन पक्ष से एक विवादित सौदा कर जेफ्रे कड़ी सजा से बच गया था। उस वक्त उसपर जो चार्ज लगे थे उसके तहत उसने पालम बीच जेल में एक साल काटे थे। जेफ्रे के घर से लड़कियों की तस्वीरें बरामद होने के बाद फेडरल प्रॉसिक्यूटर ने ऐसी सभी महिलाओं और लड़कियों से अपील की है कि वो सामने आकर जेफ्रे के खिलाफ अपनी जुबान खोलें। (और…CRIME NEWS)
