प्यार क्या ना करा दें…एक लड़का जिसने IIT मद्रास से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी, आज जेल की सलाखों के पीछे है। उसे मुजफ्फरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले इस आरोपी की नाम हेमंत कुमार रघु है। वह तमिलनाडु के तिरुवल्लू जिला के फोनेरी थाना के फोनेरी गांव का रहने वाला है।
चलिए रघु के क्रिमिनल बनने की कहानी बताते हैं-
IIT की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक एक मल्टीनेशनल कंपनी में केमिकल इंजीनियरिंग के रूप में रघु की नौकरी लग गई। वह पढ़ने में काफी तेज था। किसी ने सोचा नहीं था कि रघु एक दिन शातिर अपराधी बन जाएगा। उसे और उसके तीन साथियों के साथ एक महिला से 2.2 लाख रुपये चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
गर्लफ्रेंड के चक्कर में बना अपराधी
पुलिस के अनुसार, संदिग्धों के पास से कुछ नकदी, हथियार, गोला-बारूद और चोरी की दो बाइक बरामद की गई हैं। असल में वह काम के सिलसिले में अक्सर दुबई जाता रहता था। वहीं पर उसकी मुलाकात मुजफ्फरपुर की रहने वाली एक नाइट क्लाब डांसर से हुई। धीरे-धीरे उसकी दोस्ती और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने अक्सर दुबई जाता रहता था। अपनी गर्फ्रेंड का इस तरह लोगों के सामने नाचना उसे पसंद नहीं था। इसलिए उसने गर्लफ्रेंड से कहा कि वब क्लबों में डांस करना बंद कर दे।
लोकल अपराधियों संग दोस्ती
गर्लफ्रेंड ने रघु की बात मानकर क्लबों में डांस करना छोड़ दिया। दोनों मार्च 2022 में दुबई से बिहार के मुजफ्फरपुर लौट आए। लौटने के बाद रघु ने मिठनपुरा थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड के मोहल्ले में रिटायर्ड डीएसपी के मकान में रेंट पर रहने लगा। कुछ समय बाद रघु ने भी नौकरी छोड़ दी। इसके बाद 15 सालों में उसने जितने पैसे बचाए थे सभी गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने में खर्च कर दिया। अब उसे आर्थिक तंगी का सामने करना पड़ा। इसके अलावा उसे गर्लफ्रेंड की डिमांड भी पूरी करनी थी। उसे खुश रहना था। इसलिए उसने जुर्म की दुनिया में कदम रखा। इसके लिए पहले उसने लोकल अपराधियों से दोस्ती की। फिर अपना गैंग शुरू किया और शहर में लूट-पाट करने लगा। धीरे-धीरे वह एक शातिर अपराधी बन गया।
लोगों को नहीं हुआ यकीन
सबकुछ रघु के हिसाब से चल रहा था। मगर इस बार जब उसने एक महिला के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया तो पुलिस को खबर लग गई। घटना की शिकायत को बाद पुलिस एक्शन में आ गई और रघु समेत उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रघु के पास से कट्टा और लूटपाट की सामाग्री बरामद की है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तब रघु के क्रिमिनल बनने की कहानी सामने आई। जिसने भी यह खबर सुनी हैरान रह गया। सच है कोई सोच भी कैसा सकता है कि एक IItian इस तरह अपराध का रास्ता अपना लेगा।