‘मेरा पति किन्नर बन गया है और भाई के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा है।’ पुलिस वालों ने जब एक महिला के इन आरोपों के बारे में सुना तो वो दंग रह गए। यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है। जानकारी के मुताबिक लिसाड़ी गेट के श्यानगर की रहने वाली इस महिला की शादी करीब छह साल पहले सोहराबगेट इलाके के रहने वाले एक शख्स से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों तक तो सबकुछ सामान्य रहा लेकिन पिछले कुछ महीनों से उसके पति उसे काफी प्रताड़ित कर रहे हैं।
महिला का आरोप है कि उसके पति किन्नरों की संगत में हैं। आरोपों के मुताबिक कुछ महीने पहले महिला के पति की दोस्ती किन्नरों से हुई। इसके बाद वो उनकी टोली में रहने लगा। यह शख्स पहले हाजी फाको किन्नर की टोली में रहता था। लेकिन हाजी फाको की अचानक हत्या हो गई और उसके बाद वो शमशाद किन्नर के साथ रहने लगा और अभी वो सोनिया किन्नर के साथ है। इतना ही नहीं महिला का आरोप यह भी है कि किन्नरों के साथ रहने के बाद अब उसका पति उसपर दबाव बनाता है कि वो उसके भाई से यानी अपने देवर से शारीरीक संबंध बनाए। महिला ने अपने सास-ससुर पर भी उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
इस मामले में महिला ने यहां के एसएसपी से अपनी शिकायत दर्ज कराई है और उन्हें अपने पति की कुछ तस्वीरें भी सबूत के तौर पर दी है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे अक्सर फोन पर जान से मारने की धमकी भी देता है। महिला का यह भी आरोप है कि किन्नरों के साथ रहते हुए उसके पति ने चोरी और लूट जैसी छोटी-मोटी वारदातों को अंजाम भी दिया है। इधर इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने हर एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है (और…CRIME NEWS)
