एक महिला के साथ उसका पति 12 सालों से अत्याचार करता रहा। उसने महिला को 12 सालों तक अपार्टमेंट के बेडरूम में कैद करके रखा। अब पुलिस ने उसे आजाद कराया है। महिला की हालत दयनीय है। जब पुलिस पहुंची को महिला अपार्टमेंट के बेडरूम में थी। बेडरूम को तार से लॉक किया गया था। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। वह बीमार थी। उसे काफी चोटें आई थीं। यहां तक कि उसके सिर पर बाल भी नहीं थे। उसे पति ने गंजा कर दिया था। यह घटना पूर्वी फ्रांस के फोरबैक की है। यह जगह जर्मनी बॉर्डर के पास है। मामले में फ्रांस पुलिस ने कहा कि उन्होंने जर्मनी के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसने पत्नी को कैद करके रखा था। पत्नी को उससे आजाद कराया गया है।
जर्मनी की रहने वाली है महिला
पुलिस के अनुसार, महिला भी जर्मनी की रहने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब पुलिस महिला को आजाद कराने के लिए शख्स के अपार्टमेंट पर पहुंची तो देखा कि वह बिना कपड़ों के थी। उसकी हालत काफी खराब थी। उसकी हड्डियां भी टूटी हुई हैं। दावा किया जा रहा है कि महिला का पति उसे टॉर्चर करता था। वह उसकी बात का हिसाब रखता था। इसके लिए उसने एक डायरी बनाई थी। जिस पर वह महिला की हर बात का रिकॉर्ड रखता था। वह डायरी में लिखता था कि महिला ने कब खाना खाया।
महिला ने पुलिस को किया फोन
पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र 53 साल की है। उसके बेडरूम को बंद रखने के लिए मेटल की तारें लपेटी गई थीं। पुलिस को महिला के बारे में तब जानकारी मिली जब उसने जर्मनी पुलिस को फोन किया। इसके बाद जर्मनी पुलिस ने फ्रांस की पुलिस को जानकारी दी। रिपोर्ट के अमुसार, कहीं से महिला को फोन मिल गया था। जिसके बाद उसने पश्चिमी जर्मनी के विस्बाडेन में पुलिस को फोन कर अपनी हालत के बारे में बताया। महिला की दोनों पैरों की उंगलियों में फ्रैक्चर है। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
डायरी में हर बात का रखता था रिकॉर्ड
फिलहाल महिला के 55 साल के पति पर अपहरण, बलात्कार, यातना और बर्बरता के कृत्य करने के आरोप लगे हैं। ब्रॉडकास्टर आरएमसी के अनुसार, पुलिस को अपार्टमेंट में एक डायरी मिली है। जिसमें शख्स ने अपने सभी कामों का रिकॉर्ड रखा था। उसने डायरी में यह भी लिखा था कि उसने महिला को कब खाना दिया था। मामले के बारे में जानकर लोग हैरान है। इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।