हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक पिता पर अपनी बेटी से दुष्कर्म करने का आऱोप लगा। इन आरोपों के बाद पिता ने सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि 12 साल की इस लड़की के पिता को नशे की लत है। लड़की का आरोप है कि नशे में धुत उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अपने अन्य परिजनों को इस बारे में बताया। घर में बेटी द्वारा शिकायत किये जाने के बाद पिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित नाबालिग लड़की अपने पिता के साथ रहती थी और मां कहीं और रहती हैं। पिता के साथ बेटियां और उनका एक बेटा रहता है। लड़की ने अपने परिजनों की मदद से इस मामले में थाने में केस भी दर्ज कराया है। आरोपी पिता पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 506 और के अलावा पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत केस भी दर्ज किया गया है। आरोपी पिता द्वारा सुसाइड किये जाने के बाद पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया है।
आपको याद दिला दें कि इसी साल अगस्त के महीने में बिहार के बक्सर जिले से भी एक ऐसी ही खबर सामने आई थी। यहां 13 साल की एख लड़की ने अपने पिता पर आरोप लगाया था कि फरवरी के महीने में उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। लड़की ने कहा था कि इसके बाद कई बार उसके साथ रेप किया गया। इस मामले में लड़की की मां ने थाने में जाकर अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसके बाद विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया गया था।
इससे पहले जुलाई के महीने में 11 साल की बच्ची ने अपने 34 साल के पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। लड़की की मां ने थाने में अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया था।
जून के महीने में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भी एक ऐसी खबर आई थी। यहां नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया था। लड़की ने उस वक्त बताया था कि उसके पिता ने 2 महीने तक उसका शारीरीक शोषण किया है। इस मामले में भी आरोपी पिता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
