हिमाचल प्रदेश के चंबा से सनीसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक लड़के की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस हत्या के आरोप में एक दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
मृतक की पहचान मनोहर के रूप में हुई है। वह 6 जून को लापता हो गया था। परिजनों ने दो दिन बाद उसके गुमशुदगी की शिकायत दर्ज काराई थी। पुलिस ने छानबीन की तो उसका शव 9 जून को सलूनी के बांदल पंचायत के एक नाले से मिला। असल में शब्बीर मुसाफिर हुसैन और उसकी पत्नी पर आरोप है कि उन्होंने युवक की हत्या कर उसके शव के टुकड़े किए। रिपोर्टस के अनुसार, युवक का आरोपियों की भतीजी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह दूसरे धर्म का था इसलिए दंपत्ति ने उसकी हत्या कर दी।
आरोपी दंपत्ति की भतीजी मुस्लिम और लड़का हिंदू धर्म का था। अलग-अलग धर्म होने के कारण ही लड़के की हत्या की गई। असल में लड़की के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। वे नहीं चाहते थे कि उनकी भतीजी उस लड़के के संपर्क में रहे। इसलिए उन्होंने लड़के को मारने का प्लान बनाया।
अलग धर्म होने के कारण हुई हत्या
पुलिस के अनुसार, मनोहर और आरोपी दंपति की भतीजी अलग-अलग धर्मों से संबंध रखते थे। इसके परिणामस्वरूप उनके परिवारों के बीच तनाव हो गया और नौबत मारपीट तक आ गई। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि लड़की को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
इस अपराध के सामने आने के बाद कई दक्षिणपंथी संगठनों, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है। वहीं चंबा जिले के चुराह से बीजेपी विधायक हंस राज ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। इसके अलावा कई दक्षिणपंथी संगठन भी विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं। इस मामले में उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने कई वर्गों के नेताओं से बातकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।