दीपावली के दिन इस शख्स को कुछ लोगों ने पटाखे फोड़ने से मना किया। लेकिन इन लोगों के मना करने के बावजूद भी यह शख्स लगातार पटाखे फोड़ रहा था। इस बात से नाराज इन बदमाशों ने युवक को काट डाला। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के सुंदरपाड़ा इलाके में हुई इस घटना से सभी लोग दंग हैं। पुलिस के मुताबिक अमरेश नायक अपने कुछ दोस्तों के साथ इस इलाके में पटाखा छोड़ रहा था।
कुछ लोगों ने यहां आकर अमरेश नायक को पटाखा छोड़ने से मना किया और फिर यह बात जल्दी ही एक विवाद बन गई। इसके बाद 15 लोगों के एक समूह ने अमरेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमरेश नायक बीडीए कॉलोनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस मामले में अभी पुलिस किसी भी आरोपी शख्स को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि आऱोपियों की तलाश जारी है।
आपको बता दें कि रविवार की रात ओडिशा में 2 अन्य जख्मी लोगों की भी मौत हो गई। कियोनझार जिले में एक शख्स की मौत पटाखे जलाते वक्त घर में लगी आग में झुलसने की वजह से हो गई वहीं भंडारक जिले में एक शख्स की मौत दिवाली के दिन सजावट के दौरान करंट लगने से हो गई। प्रकाश चंद्र ओझा के बारे में बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक का काम करते वक्त करंट लगने से उनकी मौत हुई है।
https://www.youtube.com/watch?v=fh4XGQWds9g
बालासोर जिले में एक शख्स और उसके 5 साल के बेटे की पुल से गिरने की वजह से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह दोनों दिवाली मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे। उन्होंने बाजार से पटाखे भी खऱीदे थे लेकिन अचानक पुल से नदी में गिरने की वजह से बाप-बेटे की मौत हो गई। अरी मुंडा नाम के शख्स की लाश बाद में स्थानीय लोगों ने नदी से बरामद कर ली लेकिन उनके बेटे का शव अब तक नहीं मिला है। (और…CRIME NEWS)
