उतर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक लड़की अपनी सहेली से प्यार करती थी। वह उससे शादी करना चाहती थी मगर चूकि वह एक लड़की थी इसलिए उसकी शादी सहेली से नहीं हो पा रही थी। उसका रहन-सहन एकदम लड़कों की तरह था। उसने सोचा कि वह अपना जेंडर बदलवाकर लड़का बन जाएगी और फिर सहेली से शादी कर लेगी। इसी बीच उसकी सहेली उसे एक तांत्रिक के पास ले जाती है। तांत्रिक उस लड़की का लिंग तो नहीं बदलता मगर उसकी हत्या जरूर कर देता है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, दो महीने पहले लड़की के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में जुटी पुलिस को एक नरकंकाल मिला। पता चला कि यह नरकंकाल गायब हुई लड़की पूनम की है। जिसके बाद पुलिस ने लड़की की सहेली और एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। दरअसल, आरसी मिशन क्षेत्र की रहने वाली पूनम अपने घर से 18 अप्रैल को लापता हो गई थी। जिसके बाद उसके भाई ने 26 अप्रैल को थाने में उसकी मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस लड़की की तलाश करने लगी। इसी बीच पुलिस को पता चला कि लड़की अपनी सहेली से शादी करना चाहती थी। इसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हुआ।

दरअसल, पूनम अपनी सहेली प्रीति से प्यार करती थी। वह उससे शादी करना चाहती थी। इधर पूनम की वजह से प्रीति के शादी के रिश्ते टूट रहे थे। प्रीति की कहीं और शादी नहीं हो पा रही थी। इससे तंग आकर प्रीति की मां उर्मिला ने लखीमपुर खीरी के रहने वाले रामनिवास से संपर्क किया है। वह पेशे से राजमिस्त्री का काम करता है मगर झाड़-फूंक के लिए जाना जाता है। प्रीति के परिवार वाले पहले भी रामनिवास से झाड़-फूंक करा चुके थे। उन्हें रामनिवास पर पूरा भरोसा करते थे। उन्होंने रामनिवास से संपर्क किया और कहा कि पूनम की वजह से प्रीति की शादी नहीं हो पा रही है। उन्होंने रामनिवास को डेढ़ लाख रुपये देने की बात कही और 5 हजार एडवांस भी दिया। उन्होंने कहा कि वह पूनम को रास्ते से हटा दे।

तांत्रिक ने जंगल में बुलाकर की हत्या

इसके बाद रामनिवास से प्रीति और पूनम को जंगल में बुलाया। उसने कहा कि दोनों की शादी हो जाएगी। वह तंत्र-मंत्र से पूनम को लड़का बना देगा। इसके बाद रामनिवास ने पूनम को दोबारा जंगल में बुलाया और तंत्र-मंत्र के बाद गढ़ासे से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को जंगल की झाड़ियो में छिपा दिया।

इस मामले में एसपी सिटी सुधीर जायसवाल का कहना है कि 18 मई को पुलिस ने पूनम का नर कंकाल लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील में घने जंगलों में गोमती नदी किनारे से बरामद किया। पूनम के भाई ने उसके कपड़ों से उसकी पहचना की। परविंदर की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसने आरोप लगाया है कि प्रीति, उसकी मां उर्मिला और रामनिवास ने मिलकर उसके बहन की हत्या की है। फिलहाल तांत्रिक और सलेही प्रीति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उर्मिला अभी फरार है। आगे की कार्रवाई का जा रही है।