लड़की ने किस करने से मना किया तो उसके करीबी दोस्त ने उसे मार डाला। चौंकाने वाला यह मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर का है। यह घटना 05 सितंबर की है लेकिन आरोपी को बीते शनिवार (07-09-2019) को गिरफ्तार किया गया है। लड़की का शव जबलपुर के एक गांव के पास स्थित जंगलों से मिला है। लड़की के सिर के पीछे जख्म के निशान थे और उसका स्कूल बैग भी वहीं पड़ा था।

जानकारी के मुताबिक 12वीं क्लास में पढ़ने वाली यह लड़की बीते गुरुवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन उसके बाद से ही वो लापता थी और उसके परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच के बाद 19 साल के एक युवक को पकड़ा। इसके बाद खुलासा हुआ कि 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा की गहरी दोस्ती रमन सिंह श्याम नाम के इस युवक से थी।

युवक ने पुलिसिया पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि इस दिन स्कूल खत्म होने के बाद वो अपनी दोस्त को लेकर जंगल की तरफ गया था। जंगल में कुछ देर बातची करने के बाद वो अपनी दोस्त को जबरदस्ती किस करने की कोशिश करने लगा लेकिन लड़की ने उसे धक्का देकर वहां से हटा दिया। लड़की ने किस करने से इनकार कर दिया तो रमन को इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी दोस्त को जोरदार धक्का दिया जिसकी वजह से वो एक पत्थर से टकरा गई।

पत्थर से टकराते ही वो बेसुध हो गई। रमन ने पुलिस को बताया कि उसने उसी वक्त अपनी दोस्त की जांच की तो वो मर चुकी थी। इस बात से वो इतना घबरा गिया कि उसे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। उसने पत्तों से अपनी दोस्त की डेड बॉडी को ढक दिया और वहां से भाग गया।

युवक के इकबालिया जुर्म के बाद अब पुलिस ने उसपर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उसपर कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है। (और…CRIME NEWS)