झारखंड के सिमडेगा जिले से एक सनीसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक लड़की ने ऐसी सनसनी फैलाई है कि लोगों को शादी के नाम से डर लगने लगेगा। इस लड़की का नाम गुड़िया है। ना-ना नाम पर मत जाइए क्योंकि इसने ऐसा कारनामा किया है कि मोहल्ले में दहशत फैल गई है। गुड़िया के घरवालों को भी यकीन नहीं हो रहा है कि वह ऐसा कुछ कर सकती है।

कमजोर दिल वाले अगर इस घटना को गंभीरता से लेलें तो उन्हें शादी के नाम पर डर लगने लगेगा। जी हां इस गुड़िया नाम की बला को अपने होने वाला पति पसंद नहीं था, क्योंकि वह किसी और से प्यार करती थी। इसलिए उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने होने वाली पति की हत्या कर डाली।

मासूम सी दिखने वाले गुड़िया ने अपने होने वाले पति की हत्या ही इसलिए की ताकि उसे उससे छुटकारा मिल जाए और शादी ना करनी पड़े। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। यह घटना सिमडेगा जिला अंतर्गत कोलेबिरा की है। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब 8 मई को बंदरचुआं सड़क के किनारे रवि का शव मिला। शव से करीब 100 मीटर दूर उसकी बाइक भी बरामद की गई थी।

जेल में है गुड़िया

पुलिस ने 72 घंटे के अंदर केस का खुलासा करते हुए इस मर्डर में शामिल गुड़िया कुमारी, आशुतोष कुमार, रौनक उपाध्याय और पीयूष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। असल में केरसई के रहने वाले रवि की शादी तोरफा की सोन्दारी गांव की रहने वाली गुड़िया कुमारी के साथ तय हुई थी। इसी 20 मई को शादी होने वाली थी मगर गुड़िया आशुतोष कुमार से प्यार करती थी। जबसे शादी तय हुई थी, दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। इसलिए गुड़िया ने अपने होने वाले पति रवि को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

इसके लिए उसने अपने प्रेमी आशुतोष की मदद ली। इसके बाद गुड़िया ने होने वाले पति रवि को मिलने के लिए कोलेबिरा बुलाया। रवि भी अपनी होने वाली दुल्हन से मिलने के लिए तैयार हो गया। उसे क्या पता था कि उसकी होने वाली पत्नी कितनी खतरनाक हो सकती है। जब तय जगह पर मिलने पहुंचा तो गुड़िया ने प्रेमी आशुतोष के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस की पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने वह हथियार भी बरामद कर लिया है जिससे गुड़िया ने रवि ही हत्या की थी। इस घटना और गुड़िया की हर तरफ चर्चा हो रही है। लोगों में दहशत का माहौल है।