इस लड़की पर सेकेंड-डिग्री मर्डर का चार्ज लगाया गया। आरोप है कि इसने अपनी बहन के बॉयफ्रेंड को इसलिए मार दिया क्योंकि वो अपनी बहन की शादी अपने पिता से करवाना चाहती थी। Anna Marie Choudhury को हत्या के इस केस में दोषी करार दे दिया गया है। अदालत ने उसे 40 साल जेल की सजा सुनाई है।
बताया जा रहा है कि Anna Marie Choudhury ने अपनी बहन अमांडा के बॉयफ्रेंड John Thomas McGuire को मारा ताकि वो अपनी बहन की शादी अपने 55 साल के पिता Larry Paul McClure से करा सके। 14 फरवरी, 2019 को यह वारदात वेस्ट वर्जीनिया में हुई थी। यह भी कहा जा रहा है कि जॉन थॉमस की हत्या से पहले उसे तीन दिनों तक काफी टॉर्चर किया गया था। जॉन का शव एक ऐसे कब्र से मिला था जो पूरी तरह से खुदा भी नहीं गया था।
जब इस मामले की गहन जांच-पड़ताल हुई थी तब Larry Paul McClure ने भी इस हत्याकांड में शामिल होने की बात कबूल की थी। अदालत को यह भी जानकारी दी गई थी कि लड़की के बॉयफ्रेंड को मौत के घाट उतारने के बाद Larry Paul McClure और उसकी बेटी ने शारीरीक संबंध भी बनाए थे। बॉयफ्रेंड की हत्या के बाद अमांडा ने अपने पिता से शादी भी रचा ली थी।
बताया जाता है कि Larry Paul McClure एक सीरियल सेक्स ऑफेन्डर है। अन्ना मैरी और उसके पिता अपनी बेटी के घर इंडियाना गए थे। यहां से वो लोग अपनी दूसरी बेटी अमांडा और उसके बॉयफ्रेंड को अपने साथ लेकर आए थे। उसने जॉन को एक ‘ट्रस्ट गेम’ खेलने का लालच दिया था और फिर उनके पांव बांध दिये थे। अदालत में यह भी सामने आया कि चारों ने हत्या से पहले ड्रग्स भी लिया था।
इसके बाद अमांडा ने सबसे पहले वाइन की एक बोतल से जॉन पर हमला किया। इसके बाद उसे उसी तरह घायल अवस्था में तीन दिनों तक टॉर्चर किया गया। इस हत्याकांड के बाद यह खुलासा हुआ था कि जॉन की मौत के बाद उसे दफना दिया गया। लेकिन इसके बाद कब्र को दोबारा खोदा गया और उनके शव को निकाल कर उसे क्षत-विक्षत कर दिया गया।
इसके बाद इसे 2 अलग-अलग जगहों पर दफना दिया गया। इसके बाद अमांडा औऱ उसके पिता ने शादी रचाई थी और Anna Marie Choudhury इस शादी की गवाह थी। इस मामले में अदालत ने Larry Paul McClure को बिना पैरोल के उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

