‘सुरेश बन ‘आसिफ’ ने दोस्तों संग मिल गैंगरेप किया और फिर पैसे ऐंठने लगा।’ मध्य प्रदेश के सीकर की रहने वाली एक लड़की ने आसिफ नाम के एक युवक पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। लड़की की मानें तो आसिफ अपना नाम बदल कर उससे मिला था और फिर एक दिन उसने उसे अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया।
फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली इस छात्रा के आरोपों के बाद अब यहां पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। थाने में इस लड़की ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि वो बस से कॉलेज में पढ़ने के लिए हर रोज जाया करती थी। बस में उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई जिसने अपना नाम उसे सुरेश बताया था।
लड़की की मानें तो कुछ समय पहले सुरेश ने सीकर के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास उसे मिलने के लिए बुलाया था। लड़की के मुताबिक तय स्थान पर पहुंचने के बाद सुरेश सफेद रंग की एक बोलेरो गाड़ी से वहां आय़ा। उसके साथ गाड़ी में एक महिला और उसका एक अन्य दोस्त भी था। इन तीनों ने मिलकर उसका अपहरण कर लिया और बाईपास स्थित एक होटल में उसे ले गए।
लड़की के मुताबिक होटल में इन सभी लोगों ने उसे नशे की गोलियां दी और जब वो बेसुध हो गई तो उसके साथ सुरेश तथा उसके कुछ दोस्तों ने मिलकर गैंगरेप किया। इस दौरान बदमाशों ने गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया।
सुरेश ने इस लड़की के मोबाइल पर यह वीडियो क्लिप भेजा और उसे ब्लैकमेल करने लगा। लड़की के कुल 66 वीडियो बनाए गए हैं। इन सभी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर सुरेश अब धीरे-धीरे लड़की से पैसे ऐंठने लगा। इस बीच लड़की को पता चला कि सुरेश का असली नाम ‘आसिफ’ है।
कई बार ‘आसिफ’ को पैसे देने के बाद यह लड़की अपने उत्पीड़न से तंग आ गई। उसने इस मामले में पुलिस से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। लड़की के मुताबिक उससे 25,000 रुपए ऐठें गए हैं। अब केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आसिफ, उसके दोस्तों और एक अन्य आरोपी महिला की तलाश तेज कर दी है। (और…CRIME NEWS)
