तंत्रमंत्र और बाबाओं का चक्कर अक्सर इंसान को मुसीबत में डाल देता है। ऐसी कई घटनाएं अब तक सामने आ चुकी हैं जब ढोंगी बाबाओं के चक्कर में लोग मुश्किल में फंस गए हैं। आज हम एक ऐसी ही घटना का से जिक्र कर रहे हैं जब एक लड़की इन बाबाओं के चक्कर में फंस कर बुरी तरह प्रताड़ित हो गई। लेकिन जब इस ढोंगी ने लड़की के साथ दोबारा वैसा ही कुछ करना चाहा तो इस लड़की ने उसे खूब सबक सिखाया था।
यह घटना बिहार के मधेपुरा की है। साल 2012 में जुलाई के महीने में यहां रहने वाली एक लड़की की तबीयत खराब हो गई। लेकिन लड़की को डॉक्टर के पास ले जाने के बजाए उसके घरवालों ने किसी तांत्रिक से दिखाने का
फैसला किया। लड़की की मां ने अपनी बहन के पति के पति महेंद्र मेहता से कहा कि वो किसी तांत्रिक को बुलाकर लाएं।
इस बात का पता चलते हीं महेंद्र मेहता लड़की के घर पहुंच गए और उसे अपने घर के एक वीरान कमरे में ले गए। उन्होंने लड़की से कहा कि उसपर भूत-प्रेत और जादू-टोने का साया है। इसके बाद महेंद्र ने बल पूर्वक लड़की का यौन उत्पीड़न किया। उस वक्त लड़की ने डर के मारे अपने परिजनों को यह बात नहीं बताई और मेहता उसके परिवार का करीबी रिश्तेदार था इसलिए उसपर किसी को शक भी नहीं हुआ।
इसके बाद तांत्रिक महेंद्र मेहता दूसरे दिन लड़की के घर पहुंचा और उसने उसे अपने घर आने के लिए कहा। इस बार लड़की अपने साथ एक धारदार चाकू और अपना सेलफोन लेकर गई। उसने अपने सेलफोन से तांत्रिक की सारी बातें रिकॉर्ड की। जैसे ही इस ढोंगी ने एक बार फिर लड़की की अस्मत से खिलवाड़ करने की कोशिश की उसने चाकू से तांत्रिक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद लड़की अपने परिजनों के साथ थाने भी पहुंची थी और उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने की कोशिश की तो पुलिस वालों ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया था। इसके बाद इस मामले में कुछ स्थानीय नेताओं के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार 30 जुलाई को केस दर्ज किया गया। (और…CRIME NEWS)
