देश में कोई बड़ी आपराधिक घटना होती है। इसके बाद कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ सामने आता है और कहता है कि ये मैंने करवाया है। भारत का मोस्ट वांटेड अपराधी जो देश में रहता नहीं है। वह विदेश में बैठकर वारदात को अंजाम देता है। हत्या करवाने के बाद वह बड़े ही शान से कहता है कि ये मैंने कराया है। हाल ही में आज तक को दिए इंटरव्यू में गोल्डी बराड़ ने कई खुलासे किए हैं। उसने कूबल किया है कि उसने की सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराई है।
असल में गोल्डी बराड़ के ऊपर डेढ़ करोड़ का इनाम है। भारत की तमाम एजेंसियां उसकी तलाश कर रही हैं। इतना ही नहीं इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। उसका नाम सतविंदर सिंह है मगर वह गोल्डी बराड़ के रूप में जाना जाता है। वह खुद को लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताता है। उसने कहा है कि इन सब में मैं अकेले नहीं हूं। हमने मिलकर किया है।
क्यों कराई सिद्धू मूसेवाला की हत्या?
इस इंटरव्यू में गोल्डी बराड़ ने कहा कि हां मैंने सिद्धू मूसेवाला का मर्डर करवाया है। इसके साथ ही उसने इसकी वजहों का भी खुलासा किया। सिद्धू मूसेवाला की हत्या की बात कबूल करते हुए गोल्डी बराड़ ने कहा कि हम वो काम नहीं करते जिसे छिपानी पड़े। हम कोई चोर थोड़ी हैं। हमने ये बात पहले भी कबूल की है। हमारे लिए ये करना जरूरी था तो हमने किया। हम इसके लिए कुर्बानी देने को भी तैयार हैं। इमसे मैं अकेला शामिल नहीं हूं, हम हैं। बहुत कुर्बानी के बाद यह भाईचारा जु़ड़ा है। हमने यह भाईचारे से किया है। लॉरेंस ग्रुप-काला जठेड़ी ग्रुप…मैं अकेला कुछ नहीं हूं करने वाला हूं। हम सभी भाइयों ने मिलकर किया है। इसके पीछे एक वजह हो तो मैं बताईं, इसके पीछे कई कारण हैं।
वह घमंडी था। बिगड़ा हुआ था। उसके पास जरूरत से अधिक पैसा था। उसके पास पॉलिटिकल और पुलिस की पावर जरूरत से अधिक थी। वह उसका मिसयूज़ कर रहा था। उसे सबक सिखाना जरूरी था। तो हमने सबक सिखा दिया। उसे हमारे पर्सनल नुकसान किए। उसने कुछ ऐसी गलतियां की जो माफी के लायक नहीं थी। जब सरकार इंसाफ ना करे तो…हमें सजा देनी थी हमने दे दी।
एक अमीर जिसकी मंथली इनकम करोड़ों में थी। उसके साथ एसएसपी, डीजीपी उठते बैठते थे। उसकी पहुंच ऊपर तक थी। ऐसे में कोर्ट ने क्या ही इंसाफ मिलता इसलिए हमने खुद न्याय कर दिया। अगर मैं सारी चीजें बताने लगूं तो कई घंटे लग जाएंगे। मैं इतनी गहराई में नहीं जाऊंगा। एकाध बातें बताता हूं। पुलिस इसकी जांच कर सकती है। मैंने विक्की मिडुखेड़ा भाई के मर्डर के बाद कई पत्रकारों को फोन लगाया। सिद्धू को मारने से पहले एक पत्रकार को फोन किया कि इसका नाम आ रहा है। पुलिस कुछ नहीं कर रही है। कांग्रेस की सरकार है। इसका सीएम के साथ उठना बैठना है। ये दारु पीकर गाड़ी में घूमते हैं। हमने जोर लगाया कि कोई तो पूछो इसका नाम आया है। किसी ने कुछ नहीं किया क्योंकि उसका डीजीपी के बेटे के साथ उठना बैठना था। सीएम के साथ उठना-बैठना था।
इतना ही नहीं इंटरव्यू में गोल्डी बराड़ ने यह भी कहा कि अब सलमान खान उनका अगला टारगेट है। अगर वह माफी नहीं मांगता है तो हम उसे मार देंगे। रिपोर्ट्स की माने तो गोल्डी बराड़ इस वक्त कनाडा में है। वहीं लॉरेंस बिश्नोई अभी जेल में बंद है। उससे जांच एजेसिंया पूछताछ कर रही हैं।