38 साल के इस शख्स पर कई संगीन इल्जाम लगे हैं। पूर्व जहाज़ी Jesse Gabriel Marks पर ड्रग्स डीलिंग और सेक्स ट्रैफिकिंग के चार्ज लगाए गए थे। आरोप है कि इस शख्स ने करीब 300 महिलाओं को देह व्यापार के धंधे में भी ढकेला है। अदालत ने उसे 30 साल जेल की सजा सुनाई है। बताया जाता है कि नॉर्थ कैरोलीना के Onslow County में ही उसने ज्यादातर वारदात को अंजाम दिया। अब इस मामले में पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस पूर्व जहाज़ी के ग्राहक सिर्फ आम लोग थे या फिर मिलिट्री के लोग भी थे।
‘New York Post’ पोस्ट के मुताबिक Jesse Gabriel Marks ने साल 2000 में जहाज़ी सैन्य-दल ज्वायन किया था। काम के दौरान उसका डिमोशन भी हुआ था। बाद में उसे साल 2002 में सर्विस से डिस्चार्ज कर दिया गया था। बताया जाता है कि सेवा से डिस्चार्ज किये जाने के बाद Jesse Gabriel Marks ने ड्रग्स बेचने का धंधा शुरू कर दिया और फिर वो धीरे-धीरे देह व्यापार में भी संलिप्त हो गया। वो महिलाओं को तब तक ड्रग्स देता था जब तक कि वो इसकी आदी ना हो जाएं। इसके बाद वो अचानक उन्हें ड्रग्स देना बंद कर देता था। इसके बाद वो उन्हें जबरन देह व्यापार के धंधे में ढकेल दिया करता था।
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जाता रहा है कि वो महिलाओं पर काबू करने के लिए उनके साथ मारपीट भी किया करता था। उसने 20 सालों तक यह रैकेट चलाया और फिर इस दौरान उसने 300 महिलाओं को इस धंधे में फंसा दिया। बताया जाता है कि मार्क्स यह रैकेट राज्य में बहुत दूर तक फैला हुआ था। इस बात की भी आशंका है कि कुछ सेवारत मिलिट्री सदस्य भी मार्क्स के संपर्क में थे।
साल 2019 में मार्क्स उस वक्त पुलिस की नजरों में चढ़ा जब Onslow County जासूसों ने ड्रग्स से संबंधित मिल रहे मामलों की पड़ताल शुरू की थी। सैन्य दल के एक जहाज़ी को उस वक्त ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था और उसी ने सबसे पहले मार्क्स का नाम सप्लायर के तौर पर लिया था। इसके बाद इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ और मार्क्स को गिरफ्तार किया गया था। उसने जांचकर्ताओं के सामने अपना जुर्म भी कबूल किया था।
नॉर्थ कैरोलिना ईस्टर्न डिस्ट्रिक्टर के DA G Normal Acker III ने कहा कि जो 30 साल उसे सजा के तौर पर मिले हैं उसका हर एक मिनट जेल के अंदर बीतना चाहिए। मानव तस्करी आधुनिक दौर में एक गुलामी की तरह है। मार्क्स के तरह कई अन्य लोग इस तरह के धंधों के लिए ड्रग्स औऱ दहशत का इस्तेमाल करते हैं।

